Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, February 15, 2022

जिले में 23 और मरीजों के सैंपल कोरोना पाजेटिव आये72 मरीजों को किया गया डिस्चार्ज,कोरोना पाजेटिव मरीजों की संख्या 171 हुई


जिले में 23 और मरीजों के सैंपल कोरोना पाजेटिव आये72 मरीजों को किया गया डिस्चार्ज,कोरोना पाजेटिव मरीजों की संख्या 171 हुई

(शिवशंकर पाण्डेय)

बालाघाट-14 फरवरी 2022 को प्राप्त रिपोर्ट में बालाघाट जिले के 23 मरीजों के सैंपल कोरोना पाजेटिव आये हैं। पूर्व में कोरोना पाजेटिव आए 72 मरीजों के ठीक हो जाने पर 14 फरवरी को उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस प्रकार जिले में कोरोना पाजेटिव मरीजों की संख्या अब 171 हो गई है। इन सभी मरीजों का होम आईसोलेशन में उपचार किया जा रहा है।


     मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज पांडेय ने बताया कि जिले में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या अब 171 हो गई है। जिले में 14 फरवरी 2022 तक कुल 11 हजार 429 मरीज कोरोना पाजेटिव पाए गए हैं। इनमें से 11 हजार 188 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। जिले मे 14 फरवरी 2022 तक 70 मरीजों की कोरोना से मृत्यु हो चुकी है। 14 फरवरी 2022 तक जिले में कोरोना टेस्ट के लिए 03 लाख 92 हजार 660 सैंपल लिये जा चुके है। 14 फरवरी 2022 को कोरोना टेस्ट के लिए 988 सैंपल एकत्र किये गये है और 1049 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई है, 907 सैंपल की रिपोर्ट आना अभी शेष है।


     14 फरवरी को कोरोना पाजेटिव आये मरीजों में बालाघाट ग्रामीण क्षेत्र के 07 व नगरीय क्षेत्र के 02, बिरसा नगरीय क्षेत्र का 01, वारासिवनी ग्रामीण क्षेत्र का 01 व नगरीय क्षेत्र के 04, किरनापुर के 02, लालबर्रा का 01, बैहर नगरीय क्षेत्र का 01 एवं परसवाड़ा क्षेत्र के 04 मरीज शामिल है।


     कोरोना पाजेटिव मरीजों की संख्या को देखते हुए बालाघाट जिला प्रशासन ने आमजनों से अपील की है कि बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें और घर से बाहर निकलने पर मास्क अवश्य लगायें और दो गज की सोशल डिस्टेंशिंग का पालन करें। भीड़ वाले स्थानों एवं कार्यक्रमों में जाने से बचें।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad