Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, February 15, 2022

गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए तय समय में पूरा करें मुख्यमंत्री निवास का निर्माण कार्यः श्री ताम्रध्वज साहू

 


गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए तय समय में पूरा करें मुख्यमंत्री निवास का निर्माण कार्यः श्री ताम्रध्वज साहू


लोक निर्माण मंत्री ने नया रायपुर में मुख्यमंत्री निवास समेत निर्माणाधीन भवनों का किया निरीक्षण


रायपुर, 15 फरवरी 2022/ लोक निर्माण मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने आज नया रायपुर में निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण किया। श्री ताम्रध्वज साहू ने निर्माणाधीन राजभवन, मुख्यमंत्री निवास, मंत्रीगण निवास एवं विभागीय अधिकारियों हेतु आवास भवनों का निरीक्षण किया और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को तय समय में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। नया रायपुर के सेक्टर-18 (सेक्टर-24) में आवासीय भवनों के निर्माण कार्य के लिए 591 करोड़ 75 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गयी है।



निर्माणाधीन कार्यों के निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने विभागीय अधिकारियो को समय पर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने ये जानकारी दी है कि मुख्यमंत्री निवास का कार्य दिसंबर 2022 तक तथा सभी मंत्री निवास मार्च 2023 तक पूर्ण कर लिए जाएंगे। क्षेत्र में हरियाली के लिए रॉयल पाम के पौधे लगाए जाएंगे तथा 10 हजार पौधों का रोपण किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान श्री ताम्रध्वज साहू ने भवन निर्माण, वाटर सप्लाई, सेनेटरी फिटिंग और विद्युतीकरण के कार्यों का भी निरीक्षण किया और इन्हें समय पर पूर्ण करने के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया।


निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता श्री वीके भत्पहरी, प्रमुख अभियंता श्री ज्ञानेश्वर कश्यप, प्रमुख अभियंता (ई&एम) श्री जी एस मंडावी, अधीक्षण अभियंता श्री विजय सिंह कोर्रम समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad