ब्यूरो रिपोर्ट अमन शाह
ज्ञात हो कि दिनांक 21 एवं 22 दिसम्बर 2021 के दरमियानी रात ग्राम गिरोला स्थित हिंगलाजिन माता मंदिर में अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी की घटना को अंजाम देकर मंदिर में माता के श्रृंगार में चढाये गये सोने के हार, झुमका, बिंदिया आदि श्रृृंगार के जेवरात एवं दान पेटी तोड़कर दानराशि चोरी कर लिया गया था। घटना पर चोरी के दर्ज आपराधिक प्रकरण में बस्तर पुलिस के द्वारा 30.01.2022 को 03 आरेापी 01. जगन्नाथ हरिजन 02. कंवल दास मानिकपुरी एवं 03. खत्तूराम मानिकपुरी को पकड़कर कार्यवाही किया गया था, वारदात में शामिल मामले का चौथा आरोपी धनसाई लूदो फरार था, जिसकी पता तलाश की जा रही थी। पतासाजी के दौरान ज्ञात हुआ कि उक्त आरोपी धनसाई लूदो उड़ियापाल गांव तरफ देखा गया है। सूचना पर उप महानिरीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में उप निरीक्षक टुमनलाल डडसेना के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्यवाही हेतु ग्राम उड़ियापाल की ओर रवाना किया गया था। उक्त टीम के द्वारा सीमावर्ती क्षेत्र उड़ियापाल में संदेह के आधार पर 01 व्यक्ति को पकड़ा गया। जिससे पूछताछ करने पर अपना नाम धनसाई बिसारी लूदो लोदो निवासी कोसागुमड़ा जिला नवरंगपुर का होना बताया। जिससे गिरोला मंदिर चोरी के संबंध में पूछताछ करने पर बताया कि इसके द्वारा मामले के आरोपी जगन्नाथ हरिजन, कंवल दास मानिकपुरी एवं खत्तूराम मानिकपुरी को गिरोला मंदिर में चोरी करने के संबंध में षड़यंत्र रचकर चोरी हेतु उकसाया था एवं इसी के बताये अनुसार चोरी की घटना को अंजाम देना बताया एवं चोरी के कुछ सामान और पैसे इसे दिया गया था। धनसाई बिसारी से कब्जे से मंदिर से चोरी हुआ सोने का मांग बिंदिया (माथे का टीका) एवं 1000/- रूपये बरामद कर जप्त किया गया है। आरोपी को चोरी के प्रकरण में चौकी बकावण्ड के द्वारा गिरफ्तार कर रिमाण्ड हेतु न्यायालय भेजा गया है। जप्तशुदा सोने के बिंदिया की कीमत 30 हजार रूपये आंकी गई है।
महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी:-
उप निरी. - टुमनलाल डडसेना, रनेश सेठिया, मनोज तिर्की।
प्र.आर. - जोगीराम बुडेक, सुन्दर बघेल, हीरालाल भंडारी ।
आरक्षक - निरंजन महानंदी, कृष्णा साबड़े, ।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.