Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, February 8, 2022

पुरी शंकराचार्यजी का 09 फरवरी से 25 फरवरी तक छत्तीसगढ़ प्रवास

 


अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट  

जगन्नाथपुरी - ऋग्वेदीय पूर्वाम्नाय श्रीगोवर्द्धनमठ पुरीपीठाधीश्वर अनन्तश्री विभूषित श्रीमज्जगद्गुरु शंकराचार्य पूज्यपाद स्वामी श्रीनिश्चलानन्द सरस्वती जी महाराज का हिन्दू राष्ट्र निर्माण संगोष्ठियों की श्रृंखला में 09 फरवरी से छत्तीसगढ़ में मंगलमय पदार्पण हो रहा है। वे प्रदेश में 25 फरवरी तक विभिन्न जिलों में आयोजित धार्मिक आयोजनों में शामिल होने के साथ ही धर्मसभा को भी संबोधित करेंगे। छग में आयोजित सभी कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद वे मथुरा (वृंदावन) के लिये प्रस्थान करेंगे। गोवर्धन मठ पुरी से मिली प्रोटोकॉल शेड्यूल के अनुसार महाराजश्री का 09 फरवरी को सारनाथ एक्सप्रेस से दुर्ग रेल्वे स्टेशन में प्रातः 07 :00 बजे आगमन होगा , जहां भव्य स्वागत / दर्शन पश्चात वे सड़क मार्ग द्वारा डोंगरगढ़ प्रस्थान करेंगे। यहां  मॉ बम्लेश्वरी (मोटल प्रांगण) में उनका निवास रखा गया है और सायं 06:00 बजे से दर्शन / पादुका पूजन , गोष्ठी कार्यक्रम आयोजित है l दूसरे दिन 10 फरवरी पूर्वाह्न 11: 30 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक श्री माँ बम्लेश्वरी मंदिर प्रांगण में कलश , शिखर प्रतिष्ठा , मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा , सहस्त्र चंडी महायज्ञ में शंकराचार्य जी का पदार्पण होगा वहीं यज्ञ स्थल पर प्रवचन सत्संग / संगोष्ठी आयोजित है। इसी दिन सायं 06:00  बजे से पुनः निवास प्रांगण में दर्शन / पादुकापूजन होगा। अगले दिन 11 फरवरी को आजाद हिन्द एक्सप्रेस से अपरान्ह 12: 55 बजे वे बिलासपुर  प्रस्थान करेंगे। बिलासपुर रेल्वे स्टेशन में स्वागत पश्चात् मिनोचा कालोनी गार्डन में हिन्दू राष्ट्र संगोष्ठी आयोजित है तत्पश्चात निवास स्थल गीता भवन उसलापुर को प्रस्थान करेंगे l फिर 12 फरवरी को निवास प्रांगण में प्रातः  संगोष्ठी तथा सायं 06:00 बजे से धर्मसभा-सत्संग प्रवचन होगा। अगले दिन 13 फरवरी को प्रातः संगोष्ठी / दीक्षा होगी और पुरी शंकराचार्य जी सायं 05:00 बजे सड़क मार्ग से जांजगीर के लिये प्रस्थान करेंगे। सायं 06:00 बजे जांजगीर पहुंचने पर निवास स्थल अग्रसेन भवन नैला में  श्रीश्याम मंदिर निर्माण समिति के द्वारा भव्य स्वागत किया जायेगा। अगले दिन 14 फरवरी को पूर्वाह्न 11:30 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक श्री श्याम मंदिर प्रतिष्ठा /यज्ञ समारोह में पदार्पण होगा , जहां मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पश्चात संगोष्ठी , सत्संग आयोजित है। इसी दिन सायं 06:00 बजे से अग्रसेन भवन (निवास) पर दर्शन / पादुका पूजन होगी। अगले दिन 15 फरवरी को धर्मसम्राट स्वामी श्री करपात्री जी निर्वाण आराधना महोत्सव एवं संगोष्ठी पूर्वाह्न 11:30 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक निवास स्थल पर होगी। इसी दिन सायं 04:00 बजे  रेल मार्ग द्वारा भाटापारा प्रस्थान करेंगे , जहां माहेश्वरी भवन में महाराज श्री का निवास रखा गया है। अगले दिन 16 फरवरी को पूर्वाह्न 11:30 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक संगोष्ठी , सत्संग , दीक्षा पादुका पूजन तथा सायं 05:00 बजे से  माहेश्वरी राईस मील प्रांगण में धर्मसभा / प्रवचन आयोजित है। अगले दिन 17 फरवरी को पूर्वाह्न 11:30 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक  गोष्ठी , दीक्षा तथा सायं 06:00 बजे  से सत्संग , दर्शन होगा। फिर 18 फरवरी को पूर्वाह्न 11:30 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक संगोष्ठी , दीक्षा , पादुकापूजन पश्चात सायं 04:00 बजे सड़क मार्ग द्वारा रायपुर के लिये रवाना होंगे। मार्ग में ग्राम तुलसी में आयोजित भागवत कथा में सायं 05:00 बजे आशीर्वचन / प्रवचन तत्पश्चात सायं 06:00 बजे ग्राम तुलसी से रायपुर के लिये प्रस्थान करेंगे। देर सायं 07:00 बजे श्री सुदर्शन संस्थानम् आश्रम रायपुर में महाराज श्री का शुभागमन होगा। रायपुर आश्रम में 18 फरवरी से 24 फरवरी तक प्रतिदिन  प्रातः दर्शन / दीक्षा / पादुकापूजन तथा सायं में सत्संग , प्रवचन निर्धारित है। यहां कार्यक्रम समाप्ति पश्चात पुरी शंकराचार्य जी 25 फरवरी को मध्याह्न 11:50 पर हमसफर एक्सप्रेस द्वारा मथुरा (वृन्दावन) के लिये प्रस्थान करेंगे। धर्मसंघ पीठपरिषद् , आदित्य वाहिनी - आनन्द वाहिनी - राष्ट्रोत्कर्ष अभियान , हिन्दू राष्ट्र संघ , छत्तीसगढ़ इकाई ने पुरी शंकराचार्य के छत्तीसगढ़ प्रवास कार्यक्रम में सभी सनातनी भक्तवृन्दों से अपने अपने क्षेत्रों में कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुये उपस्थित रहकर हिन्दू राष्ट्र निर्माण अभियान में सहभागिता की अपील की है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad