*पखांजुर से बिजय मजूमदार की रिपोर्ट* छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने लंबे अरसे के बाद छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन की थीम पर एल.बी.संवर्ग को राहत देते हुए पूरे प्रदेश में नियमों में शिथिलता करते हुए वन टाइम रिलेक्सेशन के तहत् प्राथमिक प्रधान पाठक,माध्यमिक प्रधान पाठक,शिक्षक एवं व्याख्याता हेतु पदोन्नति की प्रक्रिया हेतु निर्धारित समय सारणी जारी कर पदोन्नति हेतु सभी जिला शिक्षा अधिकारी एवं संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा आवश्यक दिशा निर्देश दिए थे। विभाग नें प्राथमिक प्रधान पाठक के रिक्त पदों में पदोन्नति के पश्चात पदस्थापना हेतु 5 फरवरी तक समय निर्धारण किया गया था परंतु विभाग की धीमी चाल के कारण अभी तक पदोन्नति सूची जारी नहीं की गई है जबकि दुर्ग संभाग व अन्य जिले में पदोन्नति सूची जारी कर दी गई है जिससे कांकेर जिले के शिक्षक अन्य जिलों के शिक्षकों से कनिष्ठ होते जा रहे हैं।रोजाना नए नए आदेश निर्देश जारी होने से जिले में पदोन्नति की प्रक्रिया सुस्त गति से आगे बढ़ रही है जिससे शिक्षकों में रोष व्याप्त है।
छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन जिला कांकेर के जिलाध्यक्ष स्वदेश शुक्ला, प्रदेश संयोजक वाजिद खान ,प्रदेश महासचिव हेमेंद्र साहसी, जिला सचिव संतोष जायसवाल विकासखंड अध्यक्ष कोयलीबेड़ा भोला प्रसाद ठाकुर,दूर्गूकोंदल गोरखनाथ ध्रुव, अंतागढ़ खम्मन नेताम, भानुप्रतापपुर धर्मराज कोरेटी, कांकेर सत्यनारायण नायक, चारामा मनीष तिवारी,नरहरपुर अनुप पुरबिया मीडिया प्रभारी कृष्णेंदु आइच ने अनावश्यक विलंब पर रोष व्यक्त करते हुए प्राथमिक प्रधान पाठक जिला कांकेर की पदस्थापना सूची एवं संभाग स्तर से जारी होने वाली शिक्षकों की पदोन्नति की पदस्थापना सूची जल्द से जल्द जारी करने की मांग की है।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.