Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, February 7, 2022

गौठानो को स्वालंबन बनाने कल से गौठान मेला का होगा आयोजन, 8 से लेकर 28 फरवरी तक 31 गौठानो में होगा विविध कार्यक्रम

मोहम्मद अज़हर हनफी की रिपोर्ट

जिला बलौदाबाजार-भाटापारा,07.02.22:- कलेक्टर डोमन सिंह के निर्देश पर जिले में गौठानो को स्वालंबन बनाने के लिए एक नई अभिनव पहल के तहत गौठान मेला का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत 8 फरवरी से लेकर 28 फरवरी तक चिन्हाकित 31 गौठानो में उक्त मेला का आयोजन किया जाएगा। मेला सुबह 10 बजे से लेकर 5.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। मेले का शुभारंभ ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों के द्वारा पशुओं को हरा चारा खिला कर किया जाएगा। उक्त मेले में पशुओं का टीकाकरण, विभिन्न विभागों द्वारा स्व सहायता समूहों एवं आम ग्रामीणों, कृषकों को प्रशिक्षण, गौठान समिति की बैठक, बैंकर्स द्वारा बैंक लिंकेज एवं ऋण संबंधी जानकारी मुहैया कराना, विकासखण्ड स्तरीय समिति द्वारा गौठान का भ्रमण एवं मूल्यांकन, वृक्षारोपण,बीसी एवं पे सखी द्वारा नगद भुगतान हेतु कैंप,उत्कृष्ट काम करने वाली महिला समूहों को सम्मान तथा उनकी सफलता संबोधन, एस.एच.जी.द्वारा बनाये गये उत्पाद की प्रदर्शनी एवं बिक्री, कोविड टीकाकरण हेतु प्रोत्साहन एवं टीकाकरण कार्य, चरवाहा प्रशिक्षण (हरा चारा उगाने तथा जानवरों को होने वाले रोग व उसके रोकथाम) जैसे कार्यक्रम शामिल है। कल इस मेले की शुरूआत बलौदाबाजार के ग्राम पंचायत पुरैनाखपरी एवं पलारी अंतर्गत ग्राम टीला के गौठान से इसका शुभारंभ किया जाएगा। इस पूरे कार्यक्रम की जवाबदारी कृषि,पंचायत एवं पशुधन, नगरीय निकाय,कृषि विज्ञान के केंद्र को दिया गया है। जिला पंचायत सीईओ डॉ फरिहा आलम सिद्की ने बताया कि इस समिति को सम्मानित करते हुए अन्य गौठान समिति को अपग्रेडेशन हेतु करना एवं मेला का मुख्य उद्देश्य गौठान से जुडाव स्थापित करना। जिसके तहत उत्कृष्ठ कार्य करने वाले गौठान समितियो को प्रोत्साहन, ग्रामीणों को गौठान में जोड़ना,गौठानों में ज्यादा से ज्यादा गोधन क्रय, वर्मी उत्पादन एवं वर्मी का विक्रय सुनिश्चित करना,गौठान समिति को सक्रिय कर नियमित बैठक एवं कार्यवाही सुनिश्चित करवाना,चारागाह को बढ़ावा देना,तैयार चारागाह का अवलोकन करना,महिला समूहो की गौठान गतिविधि में सहभागिता सुनिश्चित करन,जैविक कृषि को बढ़ावा देना गौठान में पशुओं की उपस्थिति नियमित करना ,पैरा संग्रहण में प्रगति लाना,गौठान को ग्रामीण आजीविका केन्द्र के रूप में विकसित कर,महिला समूहों के तैयार उत्पाद का प्रदर्शन करना शामिल है। गौठान के कार्य एवं सक्रियता के आधार पर उन्हें 3 वर्गो ए बी एवं सी में विभाजित किया गया है। ए में कुल 31 गोठान शामिल है। जहां पर बी एवं सी गोठान के सदस्य एवं ग्रामीण जाकर सहभागिता एवं प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते है।

कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी

8 फरवरी को पुरैना खपरी एवं टीला, 10 को गोढ़ी एस,कोलिहा, 11 कोहरौद,सकरी प, 12 को अर्जुनी, छेरकापुर, 15 को केशली,पथरिया, 16 को सरखोर, हरिनभट्टा, 17 कडार सुहेला, 18 रोहिना, मल्लीन, तुरमा, देवरीकला, 21 डमरू, गुडेलिया, रोहरा, सरधाभाठा, खर्वे, 22 को छरछेद, बेलटीकरी, 23 बनसाकरा, गेडापाली, खैरा क, 24 को पुरगांव, मानकोनी 28 को खपराडीह के गौठानो में यह गोठान मेला का आयोजन होगा।


सभी जिलों में संवाददाताओं की नियुक्ति की जा रही है
इच्छुक संपर्क करें - 7869203309


जिला बलौदाबाजार-भाटापारा से Central news India के लिए 
मोहम्मद अज़हर हन्फ़ी की Report
समाचार एवं विज्ञापन तथा Central News INDA से जुड़ने के लिए नीचे WhatsApp Logo पर click करें

WhatsApp group से जुड़ने के लिए नीचे logo click करें
👇👇👇👇



Central News INDIA
*अब Playstore पर भी उपलब्ध*
Install *Central NEWS India* App & provide ⭐⭐⭐⭐⭐ rating
👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻

हमें Facebook page पर follow & like करने के लिए logo पर click करें
👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻
......

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad