ट्रेक्टर ट्राली पलटने से बारसा में जा रहे बैगा आदिवासी घायल
सालेटेकरी/बालाघाट-बिरसा थाना अंतर्गत अतिनक्सल प्रभावित मछुरदा पुलिस चौकी के करीब धर्मशाला गांव के पास ट्रेक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गयी जिससे ट्रेक्टर में सवार बैगा आदिवासी गंभीर रूप से घायल हो गए जिसमे महिला,पुरुष व बच्चे शामिल थे।
बारसा कार्यक्रम में जा रहे थे ग्रामीण
प्रधान आरक्षक रमेश मुडतम ने बताया कि छ. ग.राज्य के साल्हेवारा थानांतर्गत ग्वालघुन्डी से मध्यप्रदेश लांजी थाना अंतर्गत देवरवेली ट्रेक्टर ट्राली में सवार होकर करीब 35 से 40 लोग बार सा कार्यक्रम में जा रहे थे कि अचानक ग्राम धर्मशाला के पास मोड़ पर ट्रेक्टर चालक ने नियंत्रण खो दिया जिससे यह भीषण दुर्घटना हुई जिसमें करीब 25 से 30 लोगो के घायल होने की जानकारी प्राप्त हुई है।ट्रेक्टर चालक सूरज लाल पिता जेठू लाल उम्र 26 वर्ष निवासी ग्वाल घुन्डी जो ट्रेक्टर का मालिक भी है वह भी घायल है,दुर्घटना किस कारण से हुई अभी पता नही चल पाया है।जिसकी पुलिस जांच कर रही है।पुलिस ने आईपीसी की धारा 184 के तहत 279,339 मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दिया है। यह दुर्घटना रविवार को दोपहर करीब एक बजे हुई।घायलों को स्थानीय निवासियों,प्रेमलाल पंचेश्वर व मछुरदा पुलिस चौकी प्रभारी एतेन्द्र भदौरिया के सहयोग से बिरसा स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया जहां घायलों का इलाज जारी है।
बिना ड्राइविंग लाइसेंस के दौड़ा रहे है वाहन
ग्रामीण क्षेत्रों में नौसिखिए व बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चालक फर्राटे से चार पहिया वाहनों को दौड़ा रहे है जिस पर किसी का अंकुश नही है।अभी कुछ दिन पहले ऐसा ही हादसा बिरसा थाना के ग्राम बोन्दारी में मेला जाते समय ट्रेक्टर पलटने से 20 से 25 लोग घायल हो गए थे जिसमें कुछ लोगो को गंभीर चोटें आई थी।लेकिन इसके बाद भी भोले भाले बैगा आदिवासी इससे सबक नही ले रहे हैं।अब लगभग हर बैगा गांव में एक दो ट्रेक्टर ट्राली आदि मिल जाते हैं जिसको चलाने वाले भी बैगा आदिवासी होते हैं जो अनुभवहीन होते है जिससे दुर्घटना होने का खतरा बढ़ जाता है।चूंकि ज्यादातर क्षेत्र नक्सल प्रभावित होते हैं जिससे ऐसे वाहन चालकों पर कार्यवाही नही हो पाती है।बहरहाल ऐसे दुर्घटनाओं को रोकने के लिए स्थानीय प्रशासन को पहल करने की जरूरत है।
घायलों में छ. ग.के ग्राम ग्वाल घुन्डी के निवासी हैं जिनका नाम इस प्रकार है

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.