अंतिम दिन तीन सौ अधिक किसानों ने बेचे अपना धान
मोहम्मद अज़हर हनफी की रिपोर्ट
जिला बलौदाबाजार-भाटापारा,07.02.22:- धान खरीदी के आज अंतिम दिन कुल 385 किसानों ने अपना टोकन कटाया था। जिसमें से दोपहर 3 बजे तक 305 किसानों ने धान बेचकर इस धान खरीदी त्यौहार का समापन किया। जिले के उपार्जन केंद्रों में अंत मे धान बेचने वाले किसानों को समिति के सदस्यों द्वारा फूल माला एवं श्रीफल देकर उनका सम्मान किया गया।
धान खरीदी की समुचित व्यवस्थाओं से किसान काफी गदगद हुए है। उन्होंने आज शासन की खरीदी व्यवस्था की तारीफ करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया है। बिलाईगढ़ विकासखंड के ग्राम धनसीर के निवासी नरसिंह कंवर ने आज 22 क्विंटल धान ग्राम धनसीर के उपार्जन केन्द्र में बेचा। समिति द्वारा नरसिंह का फूल, माला के साथ अभिनंदन किया गया। इस दौरान नरसिंह ने धान खरीदी केन्द्र व्यवस्थाओं को लेकर आभार प्रकट किया। इसी तरह भाटापारा विकासखंड के ग्राम सिंगारपुर उपार्जन केन्द्र में राजकुमार कौशल ने 350 कट्टा धान पूरे सीजन में बेचा।
उन्होंने कहा कि टोकन से लेकर बेचने में किसी भी तरह की समस्या नहीं हुई। इसके लिए उन्होंने शासन के प्रति आभार व्यक्त किया। जिला कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार धान खरीदी में पिछले रिकार्ड को तोड़ते हुए गत वर्ष की तुलना में 5 प्रतिशत अधिक धान की खरीदी हो चुकी है। जिले में अब तक 16 सौ 84 करोड़ रूपये के 6 लाख 964 मीटरिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। इस तरह लगभग 96 प्रतिशत किसान अपनी उपज उपार्जन केन्द्रों पर बेच चुके है। जो कि पिछले खरीदी से 5 प्रतिशत अधिक है।
जिला कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में पंजीकृत 1 लाख 77 हजार 943 किसानों में से 1 लाख 68 हजार 471 किसानों ने धान बेच चुके है।
सभी जिलों में संवाददाताओं की नियुक्ति की जा रही है
इच्छुक संपर्क करें - 7869203309
जिला बलौदाबाजार-भाटापारा से Central news India के लिए
मोहम्मद अज़हर हन्फ़ी की Report
समाचार एवं विज्ञापन तथा Central News INDA से जुड़ने के लिए नीचे WhatsApp Logo पर click करें
WhatsApp group से जुड़ने के लिए नीचे logo click करें
👇👇👇👇
Central News INDIA
*अब Playstore पर भी उपलब्ध*
Install *Central NEWS India* App & provide ⭐⭐⭐⭐⭐ rating
👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻
हमें Facebook page पर follow & like करने के लिए logo पर click करें
👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻
......
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.