कलेक्ट्रेट में स्वर्गीय लता मंगेशकर को दी गई श्रद्धांजलि
बालाघाट-भारत रत्न, स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर का 06 फरवरी 2022 को 92 वर्ष की आयु में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया है। प्रदेश सरकार द्वारा लता मंगेशकर के निधन पर दो दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। इसी कड़ी में आज 07 फरवरी को कलेक्ट्रेट में सभी शासकीय सेवकों द्वारा प्रात: 11 बजे दो मिनट का मौन रखकर स्वर्गीय लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि दी गई और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई । इसमें कलेक्टर डॉ गिरीश कुमार मिश्रा, अपर कलेक्टर श्री शिव गोविंद मरकाम, डिप्टी कलेक्टर श्री राहुल नायक, श्रीमती आयुषी जैन, महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती मनीषा लुम्बा, तहसीलदार श्री रामबाबू देवांगन एवं कलेक्ट्रेट के सभी शासकीय सेवक शामिल हुए।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.