नक्सली बेल्ट माने जाने वाले क्षेत्रों में बगैर सुरक्षा व्यवस्था लिए पहुंच रहे कार्यक्रमों में।
छुरिया-ताहिर खान:- इन दिनों खुज्जी विधानसभा की विधायक श्रीमती छन्नी साहू अपने क्षेत्र के दुर दराज क्षेत्रों में बगैर किसी सुरक्षा व्यवस्था के गांव कस्बों में पहुंच रही हैं। जहां ऐसे क्षेत्र हैं जिसे घोर जंगल व नक्सली बेल्ट इलाके से जाना जाता है वहां पहुंच कर विधायक ने कार्यक्रम में शामिल होकर आंगनबाड़ी भूमिपूजन व कलामंच का लोकार्पण किया। बता दें कि विधायक श्रीमती छन्नी साहू ने विगत दिनों पुलिस प्रशासन व्दारा किए गए एक तरफा कार्यवाही से आहत होने से पुलिस प्रशासन के दिए गए सुरक्षा व्यवस्था को छोड़ते हुए विधायक ने पति पर हुए कार्यवाही पर सवाल उठाते हुए कहा है कि यह कार्यवाही केवल मेरी छवि को धुमिल करने किया गया। जबकि जिस दौरान यह सब हुआ उस वक्त विधायक के सुरक्षा में लगे पीएसओ व फालो गार्ड रहने पर भी जब हम सुरक्षित नहीं तो क्यों रखें सुरक्षा व्यवस्था। वैसे भी क्षेत्र के जनप्रतिनिधि के लिए एक जनता से बगैर सुरक्षा के रुबरु होना इससे बड़ी खुशी की बात और क्या होगी। रही बात सुरक्षा की तो क्षेत्र की जनता मेरे साथ है और मुझे किसी सुरक्षा की आवश्यकता नहीं। हालांकि विधायक श्रीमती छन्नी साहू ने प्रशासन की मदद करते हुए अपने पति व सुरक्षा को जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर अपने साथ रहने वाले सुरक्षा गार्ड व पी.एस.ओ. पुलिस प्रशासन को लौटा दिया जिसके बाद वे अकेले अपनी स्कुटी में सवार होकर निकल गई। जिसके बाद से विधायक अपने क्षेत्रों में होने वाले कार्यक्रमों में शामिल होने बगैर किसी सुरक्षा के गांव कस्बों तक पहुंच रही हैं वहीं एक विधायक होने के नाते उनकी सुरक्षा पर सवाल बनता ही है। क्योंकि जिस तरह देखा गया सोमवार को इतने घने जंगल होते हुए बगैर सुरक्षा व्यवस्था लिए अपने स्कूटी पर सवार होकर जोब, पंडरापानी के आश्रित ग्राम ग्वालडंड में कला मंच का उद्घाटन व नवनिर्माण आंगनबाड़ी का भूमिपूजन कर कच्चे पक्के मार्ग होते हुए जोब पुलिस चौकी क्षेत्र के आखिरी गांव पंडरापानी के आश्रित ग्राम पंचायत बिचारपुर तक का सफर किया जो किसी खतरे से कम नहीं जहां श्रीमती छन्नी साहू के आगमन पर जोब,पंडरापानी,ग्वालडंड,व बीचारपुर के ग्रामीण उपस्थित होकर कार्यक्रम की शुरुआत विधायक के पहुंचने पर रंगारंग आदिवासी पारंपारिक नृत्य कर फुल मालाओं से स्वागत किया जिसके बाद वहां बने कला मंच का उद्घाटन कर विधायक ने कहा कि मेरी सुरक्षा मेरे यहां की जनता है। मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता सुरक्षा व्यवस्था रहे या ना रहे। जिसके तुरंत पश्चात गांव में हो रहे एक सगाई कार्यक्रम में भी शामिल होने पहुंची।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.