खैरागढ़ उपचुनाव से ठीक से पहले यहां पदस्थ एसडीएम लवकेश कुमार धुव का तबादला कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि राजनांदगांव जिले में 3 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के बाद चुनाव आयोग की सिफारिश पर श्री धुव को खैरागढ़ से हटाकर डिप्टी कलेक्टर दुर्ग का प्रभार दिया गया है वहीं डिप्टी कलेक्टर टंकेश्वर साहू को खैरागढ़ एसडीएम का प्रभार सौंपा गया है वहीं विजयपुर में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर अमित नाथ योगी का स्थानांतरण कर डिप्टी कलेक्टर राजनांदगांव के रूप में स्थानांतरण किया गया है. गौरतलब है कि विधानसभा के खैरागढ़ सहित गंडई में पदस्थ रहे एसडीएम लवकेश कुमार धुव 2019 बैच के राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं और अपनी निर्विवाद कार्य कुशलता के लिये जाने जाते हैं.
*सीएनआई न्यूज़ खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट*

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.