Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, May 26, 2022

संस्था, अवाम ए हिन्द ने 786 दिन पूर्ण होने के अवसर पर से सैकड़ों असहाय, जरूरतमंद, मरीजों के परिजनों को स्वादिष्ट भोजन के साथ फल, मिष्ठान का किया वितरण :- मो. सज्जाद खान, संस्थापक

 

रायपुर : 26 मई 2022 

संस्था, अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी के तत्वावधन में मानवीय मूल्यों के आधार पर संचालित निःशुल्क भोजन सेवा कार्य से रोज़ाना सैकड़ों जरूरतमन्द, निराश्रित एवं शासकीय डीकेएस अस्पताल में मरीजों के परिजन 786 दिनों से निःशुल्क गर्म भोजन प्राप्त कर इस सेवा का लाभ उठा रहे हैं।


संस्थापक, मो. सज्जाद खान के कुशल नेतृत्व में विगत 2 वर्षों से पुरे कोरोनाकाल के दौरान यह कार्य नियमित रूप से संचालित रहा, जिसे माह जनवरी 2021 से सुपोषण अभियान का नाम देते हुए निर्धन, असहाय जरूरतमंदों तथा अस्पताल में दूर दराज से आये हुए मरीजों के परिजनों को भूख से राहत दिलाने का प्रयास किया गया, जिसमें वर्ष 2020 से नियमित तौर पर निःशुल्क भोजन वितरण कार्य के आज 786वां दिन पूर्ण करते हुए जरूरतमंदों को गर्म पौष्टिक भोजन के साथ साथ मौसमी फल, मिष्ठान का वितरण किया गया।


इस कार्य में संस्थापक, मो. सज्जाद खान के साथ पं. अनिल शुक्ल, सैय्यद ज़ाकिर हुसैन, योगेश्वर सिन्हा, ज़ुबैर खान, अनमोल जैन, राजकुमार साहू, रिंकी शुक्ला एवं अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे। 

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad