डोंगरगढ शहर में आज किया गया घर घर शिव जी का महारुद्राभिषेक
महेन्द्र शर्मा बंटी छत्तीसगढ़ रिपोटर डोंगरगढ श्री शिव कथा वाचक पं. प्रदीप मिश्रा जी (सिहोर वाले) के कहे अनुसार श्रावण मास कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि सावन शिवरात्रि के शुभ अवसर पर आज हर घर में स्वयं के द्वारा तैयार किये गये मिट्टी के शिवलिंग का महारूद्राभिषेक किया गया। पूरे शहर में आस्था और भक्ति का माहौल बना रहा वही आज शहर में गुलाब के फूल दस रूपये में एक विक्रय हुआ एवम पूजन सामग्री के भी पैकेट बना कर विक्रय किया गया। महिलाओं में विशेष उत्साह देखा गया, हर घर रुद्राभिषेक कर लोगों में आस्था और भक्ति का माहौल रहा,
राधिका नगर डोगरगढ के निवासी दीपेन्द्र गोमास्ता ने बताया कि मिट्टी के शिवलिंग बना कर शाम 7 बजे से आस्था चैनल पर पूज्य पं. प्रदीप मिश्रा जी के द्वारा पूरे विधि-विधान से आनलाईन महारूद्राभिषेक करवाया गया,




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.