पं दीनदयाल उपाध्याय की जंयती मनाकर मोदी की मन की बात सुनी
गुण्डरदेही । एकात्म मानव वाद एवं अंत्योदय के प्रेरणा स्रोत पं दीनदयाल उपाध्याय की जन्म दिवस के अवसर पर रविवार को भाजपा मंडल गुण्डरदेही द्वारा व बूथ स्तर पर उनकी जन्म दिवस मनाया गया इसी क्रम मे सर्वप्रथम जनपद पंचायत कार्यालय के सामने स्थित पं दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पूजा अर्चना किया गया तत्पश्चात भाजपा कार्यालय मे प्रधानमंत्री के मन की बात सुना इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष दुष्यंत कुमार सोनवानी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सिद्धांत एवं विचारों के अनुकूल देश को वैश्विक पटल पर स्थापित करने एवं आत्मनिर्भर भारत के लिए सतत प्रयास कर रहे हैं उन्होंने आह्वान किया कि हम सबको पं दीनदयाल उपाध्याय के बताए मार्ग पर चलते हुए अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए कार्य करे उपाध्याय जी केवल व्यक्ति मात्र नहीं अपितु एक विचार थे उनके विचारों को जन जन तक पहुंचाना हैं कार्यक्रम मे पूर्व विधायक वीरेंद्र साहू राजेंद्र कुमार राय जिला उपाध्यक्ष नरेश यदु ठाकुर राम चंद्राकर किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष टीकाराम निषाद अश्वनी यादव मोहन जैन कोमल सोनकर महामंत्री सौरभ चोपड़ा सतीश महोबिया शंकर यादव हरीश निषाद विजय सोंनकर देवा सोनकर मोपेन्द्र साहू प्रकाश साहू उपस्थित थे
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.