Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, October 30, 2022

टुंडरी में 61नग घरेलू गैस सिलेंडर जब्त,खाद्य विभाग ने किया ताबड़तोड़ कार्यवाही

 टुंडरी में 61नग घरेलू गैस सिलेंडर जब्त,खाद्य विभाग ने किया ताबड़तोड़ कार्यवाही



सी एन आई न्युज से मुकेश साहू की रिपोर्ट


कसडोल:- अनुविभाग मुख्यालय बिलाईगढ़ के अंतर्गत ग्राम टुंडरी में एक स्थानीय व्यक्ति के यहां घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध भंडारण एवं व्यापार के विरुद्ध खाद्य विभाग बिलाईगढ़ के द्वारा ताबड़तोड़ कार्यवाही कर 61 नग गैस सिलेंडर जप्त किया गया प्राप्त समाचार के अनुसार अनुविभाग मुख्यालय बिलाईगढ़ के ग्राम टुंडरी में फूड इंस्पेक्टर प्रहलाद राठौर बिलाईगढ़ के द्वारा गैस सिलेंडर के अवैध भंडारण एवं व्यापार के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए 61नग गैस सिलेंडर जब्त किया गया। सूत्रों के मुताबिक ग्राम टुंडरी में औचक निरीक्षण करते हुए एवं दबिश देते हुए


मुरली साहू ग्राम टुंडरी के घर और गोदाम में छापेमारी करते हुए अवैध व्यापार एवं भंडारण करने के कारण 61 नग घरेलू गैस सिलेंडर को जब्त किया गया। जिनमें भारत पेट्रोलियम, इंडेन,एवं हिंदुस्तान पेट्रोलियम कंपनी के अलग-अलग सिलेंडर पाया गया वही आरोपी मुरली साहू से पूछने पर उसने ढुलमुल जवाब दिया कि यह सब सिलेंडर उसने कहां से प्राप्त किया खाद्य निरीक्षक प्रहलाद राठौर ने द्रवित पेट्रोलियम गैस प्रदाय एवं वितरण विनियमन आदेश 2000 के उल्लंघन करने पर मुरली साहू से कुल 61 घरेलू गैस सिलेंडर को जप्त किया गया तथा आगे की कार्यवाही जारी है यहां यह बताना लाजमी है कि ब्लॉक के ऐसे कई गांव में घरेलू गैस सिलेंडर का अवैध कारोबार जोर शोर से चल रहा है रिहायशी क्षेत्र में लोगों के जीवन से खिलवाड़ कर नियम विरुद्ध कार्य को अंजाम दे रहे हैं इस पर भी अंकुश लगाने की मांग जागरूक लोगों ने किया है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad