Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, October 29, 2022

तीन लाख रूपये की ठगी के एक और मोटरसाइकिल चोरी के दो आरोपी जेल दाखिल

  



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट


बिलासपुर - नौकरी दिलाने का झांसा देकर तीन लाख रूपये की ठगी करने के एक आरोपी एवं मोटर साइकिल चोरी करने के दो आरोपी को तारबहार पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। 

             इस संबंध मे विस्तृत जानकारी देते हुये तारबहार थाना प्रभारी निरीक्षक देवेश सिंह राठौर ने अरविन्द तिवारी को बताया विगत  09 फरवरी 2022 को प्रार्थी सुरेश कुमार यादव पिता नंदराम यादव (उम्र 24 वर्ष) साकिन कोरमी राम मंदिर के पास थाना सिरगिट्टी ने थाना में उपस्थित होकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया कि हेमूनगर निवासी विजय विल्सन इसे रेल्वे में इसके पिता की जगह नौकरी दिलाने का झांसा देकर तीन लाख रूपये की ठगी किया है जिस पर थाना तारबाहर में अपराध क्रमांक 35/22 धारा 420 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी की पतासाजी की गई जो कायमी दिनांक से फरार था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती पारूल माथुर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय शहर राजेंद्र जायसवाल के द्वारा आरोपी के त्वरित गिरफ्तारी के दिशा निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक महोदय संदीप कुमार पटेल के मार्गदर्शन में थाना तारबाहर निरीक्षक देवेश सिंह राठौर के नेतृत्व में आज फरार आरोपी विजय विल्सन पिता विल्सन लुईस (उम्र 51 वर्ष) साकिन हेमूनगर थाना तोरवा को रेलवे अस्पताल पास से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया ,


  जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। यह कार्यवाही निरीक्षक देवेश सिंह राठौर के नेतृत्व में किया गया , जिसमें आरक्षक मोहम्मद अली , अमित सिंह , महिला आरक्षक लक्ष्मी पोर्ते का विशेष योगदान रहा।इसी प्रकार दूसरे मामले के बारे में निरीक्षक देवेश सिंह राठौर ने बताया गत 26 अक्टूबर को प्रार्थी कमलेश कुमार पिता रामसरन ध्रुव (उम्र 30 वर्ष) साकिन बेलपान थाना तखतपुर जिला बिलासपुर ने थाना में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 20 अक्टूबर को रेल्वे के जीरो गेट मोटर सायकल स्टैण्ड में अपने गाड़ी खडी कर बिलासपुर से बीकानेर ट्रेन में ड्यूटी चला गया था , जो 24 अक्टूबर को सुबह ड्यूटी से वापस आया तो देखा की मोटरसाइकिल कमांक सीजी 10 / एएल 8127 को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना तारबाहर में अपराध क्रमांक 237/22 धारा 379 ,34 कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि व्यापार विहार तारबाहर में श्याम दुकान के बगल में दो युवक मोटर सायकल बेचने के फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहे हैं। मुखबिर की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती पारूल माथुर , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय ( शहर ) राजेन्द्र जायसवाल , नगर पुलिस अधीक्षक महोदय ( सिविल लाईन ) संदीप पटेल के मार्गदर्शन में आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश पर टीम रवाना कर रेड कार्यवाही किया गया। व्यापार विहार तारबाहर में श्याम दुकान के बगल से रेड कार्यवाही में अनिल यादव पिता अमर सिंह यादव (उम्र 36 वर्ष) निवासी झोपडापारा गजरा चौक सिरगिट्टी और संतोष उर्फ गुड्डू निषाद पिता विनय निषाद (उम्र 34 वर्ष) निवासी धनेडी निपनिया थाना निपनिया जिला बलौदाबाजार को गिरफ्तार कर जिनसे पुछताछ किया गया। जिनके कब्जे से मोटर साइकिल कमांक सीजी 10 / एएल 2127 को जप्त कर उक्त आरोपीगणों को न्यायालय में पेश किया गया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी निरीक्षक देवेश सिंह राठौर के नेतृत्व में किया गया , जिसमें सउनि शैलेन्द्र सिंह , आरक्षक सज्जू अली , मुरली भार्गव , संदीप शर्मा का विशेष योगदान रहा।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad