Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, November 2, 2022

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अपने टाइपोग्राफी स्कैच का किया अनावरण



सी एन आई न्यूज़ के लिए पुरुषोत्तम जोशी

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज राजधानी रायपुर में आयोजित राज्योत्सव एवं राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के शुभारंभ कार्यक्रम के पश्चात छत्तीसगढ़ शासन के विभिन्न विभागों के द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, राजनांदगांव की छात्रा श्रीमती अनन्या ठाकुर द्वारा कपड़े पर टाइपोग्राफी आर्ट से बनाए गए अपने स्कैच का अनावरण किया।


मुख्यमंत्री को श्रीमती अनन्या ने बताया कि यह स्कैच उन्होंने छत्तीसगढ़ शासन की 32 विभिन्न योजनाओं को उल्लेखित करते हुए 11 हजार 5 सौ 60 शब्दों से निर्मित किया है, जिसे बनाने में उन्हें लगभग 1 महीने का समय लगा है। इसके साथ ही उन्होंने इस स्कैच को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड के लिए भी प्रस्तावित किया है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने उनकी इस कला की सराहना करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत और छत्तीसगढ़ पर्यटन विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री अटल श्रीवास्तव भी उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad