ग्राम केंदा के मड़ई मेला में यदुवंशियों ने दिखाए अपना शौर्य।
केंदा बेलगहना से लखेश्वर मानिकपुरी की रिपोर्ट
ग्राम पंचायत केंदा में भव्य मड़ई मेला का आयोजन हुआ पिछले दो सालो से फिकी पड़ रही गावों की पारंपरिक मड़ई मेला इस बार भव्य और भारी भीड़ के साथ गावों के मड़ई मेला में देखने को मिला गांव के ग्रामीणों एवम किसानों को मड़ाई मेला(रावत बाजार)का आंनद लेने के लिए इस पुस महीना का इंतजार रहता है जो हर साल पुस के महीने में आता है। गांव के ग्रामीण किसान अपनी फसल कटाई और मिजाई कर इस पुस महीने के मड़ई मेला का आंनद लेने उत्सुक रहते है तरह तरह के मिठाई खिलौने झूले के साथ बच्चे बूढ़े महिलाओं ने इस बार खूब आंनद लिया ग्राम केंदा के यदुवंशियों ने पंच राम यादव के नेतृत्व में सज धज कर गांव की एक खास वाद्य यंत्र के साथ अपनी इस रावत बाजार में रावत नाच का जौहर दिखाए जिसका लोगो ने भरपूर आनंद लिया।इस आयोजन में ग्राम पंचायत केंदा एवम ग्रामवासी और राजीव मितान क्लब के पदाधिकारी सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.