Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, December 30, 2022

किसानों को उद्यानिकी फसलों की जानकारी देने एक दिवसीय संगोष्ठी का हुआ आयोजन



खैरागढ़ कुशल समृद्ध किसान उत्पादक संगठन द्वारा ब्लाक के गायघाट चौक में एक दिवसीय कृषि उद्यान संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन कर किसानों को उपानिको संबंधी जानकारी दी गई। संगोष्ठी में मुख्य वक्ता उद्यानिकी विभाग के सहायक संचालक रविंद्र मेहरा, जिप सभापति विप्लव साहू के साथ जीवन जंघेल एनेश्वर वर्मा, रूपेश साहू, जनपद सदस्य टोपसिंग राजपूत व रेखा जनक पाल सरपंच की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य खुशहाल भारत खुशहाल किसान, किसान अब खुद का संस्थान बना सकता है. खेती किसानी का चर्चा, तकनीकी से कैसे जुड़े आदि पर विशेष चर्चा हुई। उद्यानिकी विभाग के सहायक संचालक रविंद्र मेहरा ने कहा कि किसी भी संगठन को चलाने के लिए सुमति और एक दूसरे पर विश्वास जरूरी है । उत्तम खेती मध्यम व्यापार को बढ़ावा देने की बात कहते मेहरा ने कहा कि छत्तीसगढ़ के किसान एक खेती पर निर्भर है। छत्तीसगढ़ का किसान पेन कागज लेकर खेती करना शुरु होगा तो इससे समृद्धि बढ़ेगी । खेती बाड़ी से संबंधित किसान अपने अनुभव को साझा करे । एफपीओ का मुख्य उद्देश्य किसानो को संगठित करना और संगठन के माध्यम से अपनी उत्पादन को सही दाम पर बेचना किसानों को अपनी उपज के लिए संगठन बनाना और सरकारी योजनाओं का लाभ लेना जरूरी है। मेहरा ने कहा कि उपज की सही कीमत एफपीओ के माध्यम से मिलेगी। जिपं सभापति विप्लव साहू ने कहा किसान कृषि व उद्यानिकी के ऊपर निर्भर है। खेती बाड़ी कभी समाप्त नहीं होती। देश में रोजगार व नौकरी नहीं के बराबर है। इसलिए खेती किसानी के प्रति रुचि होना चाहिए। भारत के नंबर एक अर्थव्यवस्था में कृषि है। इसीलिए कृषि पर आधारित खेती को बढ़ावा देना चाहिए। एनेश्वर वर्मा उन्नत किसान ने कहा कि खेती के लिए स्टेप बनाना पड़ता है.बगीचा बनाना अनिवार्य है बगीचा पेंशन के रूप में काम करता है जो 25-30 साल तक काम आता है बगीचा तीन साल बाद उत्पादन देने का काम करता है जनपद सदस्य तोप सिंह राजपूत ने ऐसे कार्यक्रमों की जरूरत पर बल दिया। रूपेंद्र साहू ने किसानी तकनीकी में स्प्रिंकलर पाइप को सहायक बताया, ड्रीप एरिगेशन में सब्जी की खेती की जानकारी दी। कुशल समृद्ध संगठन के भुनेश्वर वर्मा, फुल दास साहू,धनेश सिन्हा, मनोज जंघेल, मनोज पटेल, भोलाराम साहू, अनिल साहू, रेख दास हिरवानी, महेंद्र साहू, पुसन साहू उपस्थित रहे।


*सीएनआई न्यूज़ खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट*

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad