Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, December 2, 2022

भानूप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव संसदीय सचिव इंद्रशाह मंडावी विधायक मोहला मानपुर लगातार कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती सावित्री मनोज सिंह मंडावी के लिए डोर टू डोर एवं सभा लेकर कर रहे चुनाव प्रचार।

 भानूप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव संसदीय सचिव इंद्रशाह मंडावी विधायक मोहला मानपुर लगातार कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती सावित्री मनोज सिंह मंडावी के लिए डोर टू डोर एवं सभा लेकर कर रहे चुनाव प्रचार।



राजनीतिक रूप से अतिमहत्वपूर्ण बूथ का कमान इंद्रशाह मंडावी के हाथ भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम गृहग्राम कसावाही (आँवरी) एवं पूर्व विधायक देवलाल दुग्गा  गृहग्राम लोहत्तर दोनो सेक्टर के हैं प्रभारी।


भूपेश बघेल के विकास के दम पर जीत रहे है भानु उपचुनाव: इंद्रशाह मंडावी।



इंद्रशाह मंडावी का बढ़ा कद, भाजपा के प्रत्याशी एवं पूर्व विधायक के बूथ का मिला है प्रभार।


संसदीय सचिव इंद्रशाह मंडावी विधायक मोहला मानपुर भानूप्रतापपुर उपचुनाव में चुनाव प्रचार में लगातार प्रभार सेक्टर आँवरी के ग्राम कसावही, प्रधान डोंगरी, कंडेल, डेढकोहका तथा लोहत्तर के जाड़े खुर्से, शीतलपुर, ढढ़ाईखेड़ा, परभेली में श्रीमती सावित्री मनोज मंडावी के लिए सभा लेकर कांग्रेस प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाने अपील कर रहे है।


संसदीय सचिव इंद्रशाह मंडावी मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल द्वारा कराए जा रहे विकास कार्य को जन जन तक पहुंचा रहे है। भूपेश सरकार के द्वारा कराए जा रहे विकास कार्य एवं स्वर्गीय मनोज सिंह मंडावी के अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए सावित्री मंडावी को जिताना जरूरी है। यही स्वर्गीय मनोज मंडावी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। 

लघु वनोपज संग्राहकों को उचित मूल्य प्रदान करने हेतु 65 प्रकार के लघु वनोपज को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर क्रय करने हेतु छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज द्वारा संग्रहण करने की व्यवस्था की गई।

छत्तीसगढ़ में जैसे ही कांग्रेस की सरकार बनी और किसानों से किए वादे को पूरा करने किसानों का कर्जा माफ किया गया, किसानों की धान को 2500 रु से अधिक प्रति क्विंटल की दर से खरीदी कर रहे है, हमारी सरकार सुराजी गांव योजना अंतर्गत नरवा, गरुवा, घुरवा, बाड़ी संरक्षण एवं संवर्धन का कार्य कर रही हैं, गोधन न्याय योजना के अंतर्गत पशु पालकों से 2 रु किलो की दर से गौठानो में गोबर खरीदी, गोधन न्याय योजना से ग्रामीणों किसानों एवं पशुपालकों को सीधे आर्थिक लाभ हो रही है। गोबर से वर्मी कंपोस्ट तैयार की जा रही है जिससे जैविक खेती को बढ़ावा मिल रही है साथ ही महिला समूहों के आजीविका का प्रमुख साधन साबित हो रहा है।


हमारी सरकार द्वारा राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के माध्यम से भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों को, गांव के बैगा को आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है।

 

युवाओं को सरकार की कार्यों में भागीदारी एवम नेतृत्व क्षमता प्रदान करने हेतु राजीव युवा मितान क्लब के माध्यम से रचनात्मक कार्य, सांस्कृतिक, खेल, स्वच्छता एवं अन्य कार्य हेतु राशि उपलब्ध करा रहे है।


शिक्षकों की नियमित भर्ती से शिक्षा के क्षेत्र में एक नया आयाम गढ़ा जा रहा है आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल से गरीब परिवार के बच्चे भी अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा ग्रहण कर पा रहे है।


महिलाओं को मंहगाई की याद दिलाई*

प्रभारी इंद्रशाह मंडावी ने सभी जगह  मौजूद महिलाओं को केंद्र की मंहगाई याद दिला रहे है। कांग्रेस के शासनकाल में पेट्रोल- डीजल 60 से 65 रुपये था जबकि केंद्र की वर्तमान भाजपा के मात्र आठ साल में यह दोनों 100 रुपये के पार हो गया है। इसी प्रकार कांग्रेस के समय 400 रुपये में मिलने वाली रसोई गैस की कीमत 1200 रुपये हो गई है। मंचो के माध्यम से मंडावी यह भी बता रहे की केंद्र की सरकार ने बच्चों के शिक्षण सामग्री पर भी टैक्स लगा रखा है।



इंद्रशाह मंडावी का राजनीतिक कद इसी से नापा जा सकता है की उन्हें दो हाई प्रोफाइल बूथों का प्रभारी बनाया है जिसने कसावाही भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम का गांव है जबकि लोहत्तर पूर्व विधायक एवम अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष देवलाल दुग्गा का गृहग्राम है। जिसका बागडोर इंद्रशाह मंडावी के कंधो पर है।



प्रभारी एवं आबकारी उद्योग मंत्री कवासी लखमा एवं पीडब्ल्यूडी मंत्री ताम्रध्वज साहू के साथ विधायक ने मंच साझा किया साथ ही हाट बाजार में जाकर विकास कार्यों की पर्ची वितरण कर रहे है। 



चुनाव प्रचार में आंवरी के जोन एवं सेक्टर प्रभारी पुरन सिन्हा, बूथ के प्रभारी नरेश साहू, अनिल गोटी, कृष्ण कुमार, अर्जुन हिड़को, हिरवेन्द साहू, लोहत्तर के जोन प्रभारी तोरण दुग्गा, सेक्टर प्रभारी नीरज कोसमा, बूथ प्रभारी पुरुषोत्तम, नरेश पोटाई, ठाकुर राम चुरेंद्र, राजेंद्र उसेंडी, जीव जन्तु आयोग के अध्यक्ष संजय जैन, दिनेश शाह मंडावी, राजेंद्र जुरेशिया, घसीया नाग, रामकेवल विश्वकर्मा, जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस मनीष निर्मल, करण बोगा विधान सभा मोहला मानपुर के कर्मठ कार्यकर्ता एवं ब्लॉक कांग्रेस के कार्यकर्ता लगातार तन मन से चुनाव प्रचार में लगे हुए है।


सी एन आई न्यूज चौकी से शंशाक विश्व कर्मा की रिपोर्ट....

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad