Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, December 2, 2022

जिले में होगा रामायण प्रतियोगिता का आयोजन कलेक्टर ने जनपद सीईओ को पत्र जारी कर दिए निर्देश



 संजू महाजन के साथ सोमेश लहरें की रिपोर्ट

खैरागढ़ 02 दिसंबर 2022- छ.ग. शासन संस्कृति विभाग मंत्रालय से प्राप्त पत्र की प्रति संलग्न है। प्राप्त निर्देशानुसार प्रदेश में विगत वर्ष की भांति रामायण मंडलियों को प्रोत्साहित करने हेतु राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना है। जिसके तहत प्रथम चरण में ग्राम पंचायत स्तर तथा द्वितीय चरण में जनपद पंचायत स्तर पर रामायण मंडलियों के मध्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना है। कलेक्टर खैरागढ़-छुईखदान-गंडई डॉ. जगदीश कुमार सोनकर ने जनपद पंचायत खैरागढ़ एवं छुईखदान के सीईओ को पत्र जारी कर राज्य शासन के निर्देशानुसार इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। जारी पत्र में कहा गया है कि जिला स्तर एवं जनपद पंचायत स्तर पर विजेता रामायण मंडलियों के मध्य प्रतियोगिता होगी, जिनमें से एक टीम का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु किया जावेगा। प्राप्त निर्धारित कार्यक्रम अनुसार-ग्राम पंचायत स्तर पर 03 एवं 04 दिसम्बर 2022, जोन स्तर पर 10 एवं 11 दिसम्बर 2022, जनपद पंचायत स्तर पर 14 एवं 15 जनवरी 2023, जिला स्तर पर 28 एवं 29 जनवरी 2023 तक कार्यक्रम आयोजित किया जाना निर्धारित किया गया है। सभी जिला स्तरीय विजेता रामायण मंडलियों के बीच राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन इस वर्ष गरियाबंद जिले के अंतर्गत राजिम में 16 से 18 फरवरी 2023 तक किया जाएगा।

शासन द्वारा प्रतियोगिता आयोजन हेतु प्रत्येक जनपद पंचायत को 50 हजार रुपये तथा जिले को 1 लाख रू. का अनुदान आवंटन प्रदाय किया जावेगा। शासन से आवंटन प्राप्त होने पर आपको उपलब्ध कराई जावेगी। प्रतियोगिता में शामिल होने वाले मानस मंडलियों को संस्कृति विभाग की चिन्हारी पोर्टल में पंजीकृत किया जाना है। पंजीकृत मानस मंडलियों को संस्कृति विभाग द्वारा 5 हजार रू. सम्मान राशि प्रदाय की जावेगी।  

आयोजित प्रतियोगिता में जूरी (चयन समिति) में सदस्य के रूप में स्थानीय जनप्रतिनिधि, मानस विशेषज्ञ, वरिष्ठ कलाकार एवं संगीत शिक्षक को शामिल किया जावेगा। अतः ग्राम पंचायत, जोन एवं खण्ड स्तर पर आयोजित होने वाले प्रतियोगिता के लिये ग्राम पंचायत, जोन एवं खण्डवार जूरी का चयन कर उन्हें अवगत कराया जावे एवं सूची इस कार्यालय को भेजी जायें।

क्षेत्र के पंजीकृत मानस मंडलियों को 5 से 6 जोन में विभक्त कर जोन स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित किया जाये। ग्राम पंचायत स्तर के विजेता टीम जोन स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेगी तथा जोन स्तर की विजेता टीम जनपद स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेगी। किसी भी स्तर के प्रतियोगिता के विजेता टीम के सदस्यों को बीच में कभी-कभी परिवर्तन नही किया जा सकेगा।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad