सीतागांव में कांग्रेस के बूथ बुनियादी ट्रेनिंग कैंप में शामिल हुए संसदीय सचिव इंद्रशाह मंडावी।
कार्यकर्ता ही संगठन एवं सरकार की धुरी: इंद्रशाह मंडावी।
इतिहास गवाह है आजादी के बाद वनांचल के लिए सबसे बेहतर काम हमने कराया है: इंद्रशाह मंडावी।
दो दिवसीय बूथ बुनियादी प्रशिक्षण में कार्यकर्ताओं को दिए चुनाव प्रबंधन के गुण।
मानपुर विकासखंड के ग्राम सीतागांव में कांग्रेस पार्टी के द्वारा दो दिवसीय बूथ बुनियादी प्रशिक्षण दिया गया। जहां सैकड़ों की संख्या में सीनियर कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल के सदस्य शामिल हुए।
बूथ बुनियादी प्रशिक्षण में प्रमुख रूप से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के इतिहास, 60 सालों में देश के विकास में कांग्रेस के योगदान पर विशेष प्रकाश डाला गया। बूथ कमेटी का गठन एवम प्रबंधन, उनके लिए कार्यक्रम आयोजित करना, संवाद स्थापित करना, चुनाव घोषणा से पहले एवम चुनाव घोषणा के बाद कैसा प्रक्रिया अपनाना है सभी बिंदुओं पर विस्तार पूर्वक कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया।
सरकार की समस्त योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक कैसे पहुंचाना है, भाजपा के जुमला के सामने हम कैसे सही दिशा में चलकर चुनाव जीत सकते है इस पर महत्वपूर्ण चर्चा किया गया। वर्तमान समय में सोशल मीडिया, मीडिया प्रबंधन, प्रचार तकनीक पर विस्तार से कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया है।
ट्रेनिंग इंचार्ज राजीव साहू एवं मनीष तिवारी ने दो दिनों तक 200 कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया।
क्षेत्र के विधायक एवं संसदीय सचिव इंद्रशाह मंडावी ने बूथ बुनियादी प्रशिक्षण में कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा की कार्यकर्ता ही संगठन एवं सरकार की धुरी है। आप सबने बूथ बुनियादी प्रशिक्षण में हिस्सा लिए है निश्चित ही इसका उपयोगिता हमें दिखाना है। हमें पहले अपने बूथ कमेटी को विश्वसनीय बनाना है। हमने क्षेत्र में केवल विकास के लिए कार्य किया है। इतिहास गवाह है स्वतंत्रता के बाद इतना काम आज तक वनांचल क्षेत्र के लिए किसी ने नहीं किया है। हमें अपनी सामूहिक उपलब्धि को गांव गांव तक मजबूती के साथ पहुंचाना है। जिला गठन, तहसील गठन, शिक्षा के क्षेत्र में एकलव्य, आत्मानंद, कस्तुरबा आवासीय विद्यालय, विद्युत वितरण केंद्र का शुभारंभ साथ ही साथ पुरे छत्तीसगढ़ वासियों को धान का बोनस, कर्जा माफ़, लघु वनोपज की खरीदी, स्वास्थ्य सुविधा, गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, भूमिहीन कृषि मजदूर को राशि, बैगा, पटेल को भी सहायता राशि हमारी सरकार दे रही है। हमारे पास बताने के लिए किसी चीज की कमी नहीं है। हमें केवल ईमानदारी से जन जन तक सरकार की योजनाओं को ले जाना है। 2023 एवम 2024 के चुनाव के मद्देनजर हमें अभी से जुट जाना है।
प्रशिक्षण में प्रमुख रूप से संजय जैन महामंत्री, लच्छू साबले ब्लॉक अध्यक्ष मानपुर, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष मनीष निर्मल, करण बोगा, महामंत्री, जोन प्रभारी, सेक्टर प्रभारी, बूथ प्रभारी, सेवादल के कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षण लाभ लिया।
सी एन आई न्यूज मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्...


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.