रायपुर।2023। प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू आज रायपुर के निजी अस्पताल में चिंतामणि महाराज का कुशलक्षेम जानने पहुंचे। आज सुबह अचानक उनकी तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें आनन-फानन में गंभीर हालत में अंबिकापुर के जीवन ज्योति अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद उन्हें बेहतर इलाज हेतु राजधानी के निजी अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल कराया गया है।
गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने पहले चिंतामणि महाराज से मुलाकात की, उनका हालचाल जाना और फिर अस्पताल प्रबंधन से उनके स्वास्थ्य की प्रगति की जानकारी ली।
गृहमंत्री साहू ने अस्पताल प्रबंधन को उनके बेहतर उपचार के लिए निर्देशित किया है। वहीं उन्होंने चिंतामणि महाराज को शीघ्र स्वस्थ होने की शुभकामनाएं दी हैं।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.