Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, January 18, 2023

कलेक्टर की मुख्य आतिथ्य में हुआ राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह का समापन

 कलेक्टर की मुख्य आतिथ्य में हुआ राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह का समापन 



अरविन्द तिवारी के साथ मोहन द्विवेदी की रिपोर्ट 


जांजगीर चांपा - कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी तारन प्रकाश सिन्हा की मुख्य आथित्व एवं पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल की उपस्थिति में आज सड़क सुरक्षा सप्ताह का समापन किया गया। इसमें सड़क सुरक्षा सप्ताह के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र/छात्राओं को सम्मानित किया गया।

                     गौरतलब है कि दिनांक 11 जनवरी से 17 जनवरी तक जिले में 33 वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया गया गया था। सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान लगातार सात दिवस तक विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें यातायात पुलिस के द्वारा यातायात उपकरणों की प्रदशर्नी एवं विद्यार्थियो के द्वारा सड़क सुरक्षा के संबंध में मॉडल बनाया जाकर प्रदर्शनी लगाई गई। इसके अलावा पैदल चलकर राहगीरो को यातायात नियमों की जानकारी दी गई , नुक्कड़ नाटक के माध्यम से गीत-संगीत के साथ जिले के सभी थाना क्षेत्रो में भ्रमण कर जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। वाहनों में रिफ्लेक्टर लगाई गई , परिवहन विभाग के साथ ओव्हर लोडिंग वाहनों की जाँच की गई। वहीं स्कूलो में यातायात नियमों के संबंध में निबंध , चित्रकला , वाद-विवाद , श्लोगन क्विज , प्रतियोगिता का आयोजन किया गया , वाहनों मे प्रदूषण कार्ड का चेकिंग कर प्रदूषण कार्ड बनवाया गया , व्यसायिक , ऑटो एवं स्कूली वाहन के चालक परिचालकों का नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। मास्टर्स ट्रेनर्स का प्रशिक्षण दिया गया , जिले के अलग-अलग स्कूलों में विद्यार्थियो को यातायात नियमों की जानकारी दी गई , साथ ही लघु फिल्म का निर्माण भी कराया गया है। सड़क सुरक्षा के समापन के दौरान गुड समेरिटन को सम्मानित करने के साथ ही, सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान विभिन्न क्षेत्रो में भाग लेने वाले जैसे यातायात मॉडल , वाद-विवाद , क्विज , चित्रकला में सीनियर एवं जूनियर श्लोगन में सीनियर एवं जुनियर वर्ग , निबंध में विजेजाओ को प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड , पूरे सप्ताह भर विशेष सहयोग करने वाले शिक्षको एवं नुक्कड़ नाटक के सदस्यों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह , मास्टर्स ट्रेनर्स को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के समापन के अवसर पर कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी , पुलिस अधीक्षक , सीईओ जिला पंचायत , परिवहन अधिकारी , विभिन्न स्कूलों के शिक्षक एवं विद्यार्थीगण , गणमान्य नागरिक , यातायात एवं अन्य थानों के अधिकारी कर्मचारी और मीडियाकर्मी उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad