Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, January 31, 2023

मुंगेली..कलेक्टर जनदर्शन में तीन दिव्यांगजनों को तत्काल मिला सहायक उपकरण

 मुंगेली..कलेक्टर जनदर्शन में तीन दिव्यांगजनों को तत्काल मिला सहायक उपकरण



कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं, नियमानुसार निराकरण के संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश


मुंगेली 31 जनवरी 2023// जिला कलेक्टोरेट स्थित जनदर्शन कक्ष में आमजनों की समस्याओं, मांगों एवं शिकायतों को कलेक्टर श्री राहुल देव ने गंभीरतापूर्वक सुनी और प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिये। जनदर्शन में विकासखण्ड लोरमी के ग्राम खैरा खुर्द के दिव्यांग श्री लखनी चंद्र एवं विकासखण्ड पथरिया के ग्राम टोनहीचुवा के श्री दीनू नेताम ने अपनी समस्या बताते हुए ट्रायसायकल हेतु और विकासखण्ड मुंगेली के ग्राम मौहामड़वा के श्री दीपक चौबे ने व्हीलचेयर हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। कलेक्टर ने तीनों दिव्यांगजनों से प्राप्त आवेदनों को गंभीरता से लिया और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए उन्हें पात्रतानुसार सहायक उपकरण प्रदान करने के निर्देश समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक को दिए। जिस पर समाज कल्याण विभाग ने आवश्यक कार्यवाही करते हुए तीनों दिव्यांगों को मौके पर सहायक उपकरण प्रदान किया। कलेक्टर के हाथों सहायक उपकरण मिलने पर तीनों दिव्यांगजन काफी खुश दिखाई दिए और जिला प्रशासन को धन्यवाद करते हुए व चेहरे में मुस्कान लिए अपने घर के लिए रवाना हुए। 

         इसी तरह जनदर्शन में विकासखण्ड मुंगेली के ग्राम पीथमपुर के ग्रामीणों ने शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने, ग्राम बोधापारा के टीकाराम कुर्रे ने नवीन शौचालय बनाने, ग्राम गीधा के नकछेद दास ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि दिलाने, ग्राम सिपाही के शिवप्रसाद साहू ने निराश्रित पेंशन दिलाने, ग्राम तरवरपुर के गौरी शंकर ने मनरेगा के तहत कार्य दिलाने, ग्राम पेंड्री (स) के गौकरण ने जमीन संबंधी ऑनलाइन रिकाॅर्ड दुरूस्त कराने सहित अन्य आवेदकों ने अपनी मांगों और समस्याओं को लेकर आवेदन सौंपे। कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों की जांच कर नियमानुसार निराकरण की बात कही। जनदर्शन कार्यक्रम में आज कुल 81 आवेदकों ने अपनी शिकायतों, समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री तीर्थराज अग्रवाल और संयुक्त कलेक्टर श्रीमती नम्रता आनंद डोंगरे सहित संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद थे।


सी एन आई न्यूज से कीर्तिमान साहू की रिपोर्ट 6260854044

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad