नगर निगम बीरगांव से सेवा निवृत्त हुए श्री अब्दुल हकीम।
गाजे -बाजे ,आतिशबाजी के साथ दी गई विदाई।
सी एन आइ न्यूज के लिए पुरुषोत्तम जोशी ।
रायपुर -नगर पालिक निगम बीरगांव से अपनी अर्धवार्षिकी पूर्ण होने पर सेवानिवृत्त हुए श्री अब्दुल हकीम (राजस्व निरीक्षक)
सकारात्मक व्यक्तित्व के धनी श्री हकीम चाहे कैसी भी परिस्थिति हो या कितनी भी बड़ी समस्या हो,सभी का निवारण अपनी सकारात्मक सोच से पूर्ण की।
प्रतियोगी वातावरण में कैसे काम करना है बखूबी जानते थे।
निगम का हर कर्मचारी आपके साथ काम करने की इच्छा रखता था।
नगर निगम बीरगांव के महापौर नंदलाल देवांगन ने श्री अब्दुल हकीम को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी और कहा की निगम परिवार आपके योगदान और आपकी कार्य कुशलता को सदैव याद रखेगा ।
आज के इस विदाई समारोह में महापौर श्री नंदलाल देवांगन,MIC सदस्य इकराम भाई, संतोष साहू,पार्षद दिलदार कुमरे
नगर निगम के दिपक खांडे,दिनेश सिंह, केवल साहू,दीपक दिवान,मनिराम,राजू पांडे, द्वारिका साहू,शैलेन्द्र निर्मलकर यतीन्द्र वर्मा, संतोष शर्मा, राजेन्द्र आडिल शिवनंदन देवांगन, येजश,आदित्य, राजेश,एवं पिछले महीने सेवा निवृत्त हुए पं.गिरजा तिवारी सहित सभी कर्मचारीयों ने श्री अब्दुल हकीम को शुभकामनाएं देकर विदाई की ।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.