Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, January 31, 2023

कलेक्टर ने किया लिपिक संघ के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन

 कलेक्टर ने किया लिपिक संघ के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट


जांजगीर चांपा - छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ जिला जांजगीर चांपा के सभी पदाधिकारियों द्वारा जिले में नवपदस्थ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी (भा.प्र.से.) महोदया से मुलाकात कर पुष्पगुच्छ भेंट किया गया , साथ ही लिपिक संघ के वर्ष 2023 के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन भी कराया गया। इस दौरान कलेक्टर महोदया द्वारा उपस्थित सभी लिपिक कर्मचारियों को नववर्ष की शुभकामनायें दी गई। इस कार्यक्रम में जिला संरक्षक के० के० पांडेय , जिला सचिव उज्जवल तिवारी , कोषाध्यक्ष उमेश साहू , उपाध्यक्ष कमल किशोर कुर्रे , उपाध्यक्ष सतीश चंद्र राठौर , आदिवासी विकास विभागीय अध्यक्ष विनोद तिवारी , राजस्व विभागीय अध्यक्ष तनेंद्र सोनी , शिक्षा विभागीय अध्यक्ष रूपेश राठौर , स्वास्थ्य विभागीय अध्यक्ष प्रवीण तिवारी , उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ लता पकवासा , सह सचिव सुलेख आजाद , मीडिया प्रभारी आशीष राज पाटले , तहसील जांजगीर सदस्य भोलेनाथ यादव , संगठन सचिव पूनम गौरहा , जांजगीर तहसील अध्यक्ष स्मिता सिंह , सुरेंद्र खरे एवं भारी संख्या में जिले के लिपिक उपस्थित थे।

                             इसके पहले छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ जिला जांजगीर चांपा द्वारा जिलाध्यक्ष विशाल वैभव की अध्यक्षता में 31 जनवरी 2023 को सेवानिवृत्त होने वाले लिपिक कर्मचारी कमल कुमार सोनी सहायक ग्रेड 02 , कार्यालय आदिवासी विकास जांजगीर एवं कमलेश सिंह सहायक ग्रेड 02 , जल संसाधन सिंचाई विभाग जांजगीर को लिपिक संघ के समस्त पदाधिकारियों के साथ संबंधित कार्यालय में मुलाकात कर शाल , श्रीफल , संघ का प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों के साथ अभी तक का अपना अनुभव साझा किया गया। जिसमें सोनी एवं कमलेश सिंह द्वारा संगठन को भावुक मनसे धन्यवाद दिया गया। जिलाध्यक्ष जांजगीर चांपा विशाल वैभव ने बताया कि लिपिक संगठन हमेशा से एक परिवार की तरह रहा है जिसमे किसी भी कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होने के पश्चात संगठन उन्हे विदाई ना देकर उनके सेवाकाल पूर्ण करने पर सम्मानित किया जाता है। जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ श्रीमती इला राय चौधरी  ने अपने संबोधन में बताया कि लिपिक संगठन की पूर्व परंपरा अनुसार प्रत्येक सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को उनके कार्यालय जा कर सम्मान किये जाने की परंपरा रही है , जिसके तहत भविष्य में भी सभी सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया जायेगा।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad