श्री खोले के हनुमान जी मंदिर, जयपुर ।
सी एन आई न्यूज़ के लिए पुरुषोत्तम जोशी
जयपुर -राजस्थान की राजधानी जयपुर में स्थित यह मंदिर पूरे देश के श्रृद्धालुओं के श्रृद्धा का केन्द्र है,यहां देश -विदेश से श्रृद्धालुओं की भीड़ लगे रहती है। यहां पर प्रकृति की मनोहारी छटा सभी को आकर्षित करती है।
६० के दशक में हनुमान जी के परमभक्त पंडित राधे लाल चौबे की अथक मेहनत और प्रयास से इस वीरान स्थान में इस सुंदर और भव्य मंदिर का निर्माण किया गया ।
पहाडो़ की खोह से यहां बरसात का पानी खोले के रूप में बहता था।
इसलिए इस मंदिर का नाम, खोले के हनुमान जी,पड़ा ।
खोले के हनुमान जी मंदिर में प्रात कालीन आरती ५ .३०बजे और संध्या आरती रात ८ बजे होती हैं ।और
रात्रि ९बजे तक दर्शन होता है।
मंदिर परिसर में प्रभु हनुमान जी के अलावा गणेश जी, ठाकुर जी, शंकर जी, गायत्री माता, श्रीराम दरबार एवं अन्य देवी-देवता विराजमान हैं ।
यहां मंगलवार और शनिवार को भक्तो की बहुत भीड़ रहती हैं ।
मान्यता है कि यहां मांगी गई मनोकामना पूरी होती हैं ।
मनोकामना पूर्ण होने पर श्रृद्धालुओं द्वारा गोठ का आयोजन किया जाता है।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.