Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, January 8, 2023

धनेश पाटिला ने मनाया जन्मदिन वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के बीच।

  धनेश पाटिला ने मनाया जन्मदिन वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के बीच।



रिपोर्ट :- सी एन आई न्यूज़ राजनांदगांव -संजू महाजन 


लोकेशन :-घुमका 


 गौरव ग्राम घुमका में पूर्व ऊर्जा मंत्री व छतीसगढ़ राज्य अंत्यावसायी सहकारी वित्त विकास निगम के अध्यक्ष धनेश पाटिला ने वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों के बीच अपना जन्मदिन मनाया। नवीन लुनिया, दुर्गेश द्विवेदी व महेश वर्मा के संयुक्त नेतृत्व में  घुमका में जन्मदिन पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें छेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ताओ, युवा व महिला कार्यकर्ताओ के साथ आम जन भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पाटिला के आगमन पर आतिशबाजी व धुमाल बाजे के साथ उनका भव्य स्वागत कार्यकर्ताओ ने किया। सर्वप्रथम कार्यकर्ताओ ने फूल मालाओं से उनका स्वागत किया उनके जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी ततपश्चात कार्यकर्ताओ के साथ केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया। कार्यक्रम में डोंगरगढ़ विधानसभा विधायक व अनुसूचित जाति प्राधिकरण अध्यक्ष भुनेश्वर बघेल भी मौजूद रहे। मंच पर विशेष रूप से जिला पँचायत सदस्य हर्षिता स्वामी बघेल, व राजगामी सम्पदा अध्यक्ष विवेक वासनिक, डॉ थानेश्वर पाटिला, सरपँच फूलमती जयकुमार वर्मा भी उपस्थित रहे। विधायक भुनेश्वर बघेल, जिला पंचायत सदस्य हर्षिता स्वामी बघेल व विवेक वासनिक ने अपने सम्बोधन में पाटिला के कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि उनके रहते डोंगरगढ़ विधानसभा का चहुमुखी विकास हुआ है और उनकी प्रेरणा व मार्गदर्शन से आज भी हम सब कार्य करते आ रहे हैं। सभी नेताओं ने  पाटिला के दीर्घायु की कामना की। पाटिला ने अपने सम्बोधन में  उपस्थित कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए कहा कि हम सब कांग्रेसी कार्यकर्ता एक परिवार की तरह है और परिवार में सभी को एकजुटता के साथ रहकर आगामी समय मे कार्य करना है । उन्होंने वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ताओ को अपने बीच पाकर खुशी का इजहार करते हुए उनका दिल से आभार प्रकट किया। व कार्यक्रम के मुख्य आयोजक नवीन लुनिया, दुर्गेश द्विवेदी व महेश वर्मा सहित अन्य कांग्रेस के कार्यकर्ताओं व आमजनों को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम के पश्चात पाटिला ने घुमका अस्पताल जाकर फल वितरण भी किया व मरीजो का हालचाल जाना। इस अवसर पर प्रमुख रूप से के के दुबे, बांके लाल श्रीवास, सेवाराम दुबे, प्रहलाद यादव, छन्नू आडिल, नवनीत चंदेल, खेमचंद पप्पू वर्मा, सेवक वर्मा, भागवत वर्मा, माहरा पाटिला, कमल बंजारे सहित सैकड़ों कांग्रेसी व आमजन मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad