रूद्र सेवा समिति के तत्वाधान में गठित रुद्रसेना के पदाधिकारियों द्वारा शहीद चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि मनाई गई
CNI News बालोद जिला से ब्यूरो प्रमुख प्रदीप सहारे
भिलाई :- शहीद चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि मनाई गई रूद्र सेवा समिति के तत्वाधान में गठित रुद्रसेना के पदाधिकारियों द्वारा शहीद चंद्रशेखर आजाद जी के शहादत दिवस के दिन उन्हें श्रद्धांजलि सिविक सेंटर में दी गई इस अवसर पर प्रमुख रूप से अरुण बेरी ने कहा कि शहीद चंद्रशेखर आजाद देश की स्वतंत्रता में महत्वपूर्ण योगदान था उनको यह देश कभी भुला नहीं सकता जीपी तिवारी ने भी सभा को संबोधित करते हुए कहा महान देशभक्त सदियो मे पैदा होते है गजेंद्र प्रताप सिंह ने भी सभा को संबोधित करते हुए कहा
कि शहीद चंद्रशेखर ने कभी अंग्रेजों के चंगुल में नहीं आए और अंग्रेजों की नींव हिला दी नीशु पांडे ने देशभक्ति से ओतप्रोत कविता सुनाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष शारदा गुप्ता मराठा संघ अध्यक्ष पवन पवार जी पी तिवारी जिला सचिव प्रवीण कुमार सोनी प्रज्ञानंद पचोरी अनिल गुप्ता सुनील गुप्ता नीशु पांडे मदन सेन संयोजक गण अरुण कुमार वेरी एवं गजेंद्र प्रताप सिंह विशेष आमंत्रित सदस्य नीरज जैन प्रशांत क्षिरसागर पारस खंडेलवाल श्याम चंद्राकर राजेश कनोजिया सहित प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित थेl




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.