Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, March 8, 2023

मुख्यमंत्री निवास में छाया होली का उल्‍लास, सीएम शिवराज ने गाए फाग गीत मुख्‍यमंत्री शिवराज ने कार्यकर्ताओं पर उड़ाया गुलाल। मस्‍ती के मूड में ढोलक की थाप पर गुनगुनाया 'मोरी बहू हिरानी है' गीत।

 मध्यप्रदेश


 मुख्यमंत्री निवास में छाया होली का उल्‍लास, सीएम शिवराज ने गाए फाग गीत



मुख्‍यमंत्री शिवराज ने कार्यकर्ताओं पर उड़ाया गुलाल। मस्‍ती के मूड में ढोलक की थाप पर गुनगुनाया 'मोरी बहू हिरानी है' गीत।


भोपाल मध्यप्रदेश ।  देशभर में आज रंगों का पर्व होली धूमधाम से मनाया जा रहा है। राजधानी भोपाल में मुख्यमंत्री आवास में भी होली का उल्‍लास छाया हुआ है। मुख्‍यमंत्री आवास परिसर में आयोजित होली मिलन समारोह में सीएम शिवराज सिंह चौहान जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, नागरिकों और मीडिया प्रतिनिधियों के साथ सम्मिलित होकर उल्लासपूर्वक रंगोत्‍सव मना रहे हैं।


विधायक रामेश्‍वर शर्मा, भोपाल के पूर्व महापौर आलोक शर्मा, पूर्व लोकसभा सदस्‍य आलोक संजर समेत अनेक नेता व कार्यकर्ता मुख्‍यमंत्री आवास में होली मिलन समारोह में पहुंचे हैं। सभी ने परस्पर गुलाल लगाकर एक-दूसरे को रंगोत्‍सव की बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री चौहान ने भी सभी आगंतुकों पर गुलाल उड़ाकर और पुष्‍प वर्षा कर उनका स्‍वागत किया और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में जबर्दस्‍त उत्‍साह का वातावरण है।


मुख्‍यमंत्री आवास परिसर में हुरियारों की मस्‍ती के बीच सीएम शिवराज भी होली के रंग में पूरी तरह रंगे नजर आए। इस अवसर पर उन्‍होंने ढोलक, मंजीरों की थाप के बीच 'मोरी बहू हिरानी है' और 'आज ब्रज मे होरी रे रसिया' जैसे गीत भी गुनगुनाए। उनके साथ विधायक रामेश्‍वर शर्मा समेत बाकी लोग भी सुरों की संगत करते नजर आए।

काव्‍यात्‍मक अंदाज में दी शुभकामनाएं

इससे पहले बुधवार सुबह सीएम शिवराज ने इंटरनेट मीडिया के जरिए काव्‍यात्‍मक अंदाज में प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं। सीएम शिवराज ने ट्वीट करते हुए लिखा - खुशियों का गुलाल उड़े, स्नेह की वर्षा हो। हर हृदय में सद्भाव का भाव गुंजित हो। सौहाद्र के आकाश में बांसुरी की मीठी धुन हो। रंगों को भी प्रेम के रंग में रंग दें, ऐसी होली हो। आप सभी को होली की हार्दिक बधाई। यह पर्व आपके जीवन में सुख,समृद्धि, आनंद के नए रंग घोले, यही कामना करता हूं।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad