Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, April 7, 2023

घठौला जलाशय योजना से खुलेगा खेती-किसानी की तरक्की का रास्ता किसानों ने कैबिनेट मंत्री श्री अकबर से मिलकर आभार जताया

 घठौला जलाशय योजना से खुलेगा खेती-किसानी की तरक्की का रास्ता



किसानों ने कैबिनेट मंत्री श्री अकबर से मिलकर आभार जताया  


कवर्धा, 7 अप्रैल 2023। सहसपुर लोहारा विकासखंड की घठौला जलाशय योजना के लिए 12 करोड़ रूपए से अधिक की राशि स्वीकृत किए जाने से क्षेत्र के किसानों में खुशी की लहर है। सहसपुर लोहारा क्षेत्र के चार ग्रामों के किसानों ने राजधानी रायपुर में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री व कवर्धा के विधायक श्री मोहम्मद अकबर से मिलकर घठौला जलाशय के लिए राशि उपलब्ध कराने पर उनका आभार जताया तथा उनको धन्यवाद दिया। 

ग्राम जरहा नवागांव, सोनझरी, सरईपतेरा, सरोधी के किसानों का प्रतिनिधिमण्डल कवर्धा कृषि उपज मंडी समिति के उपाध्यक्ष चोवा राम साहू के नेतृत्व में मंत्री मोहम्मद अकबर से उनके शासकीय निवास कार्यालय में मिला। सभी किसानों ने कहा कि खेती-किसानी की उन्नति का रास्ता खुलने वाली घठौला जलाशय योजना के लिए इतनी बड़ी राशि की स्वीकृति दिलाने के लिए वे भूपेश बघेल सरकार का हृदय से आभार व्यक्त करते है। क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयास करने के लिए उन्होंने मंत्री श्री मोहम्मद अकबर की सराहना की। मंत्री श्री मोहम्मद अकबर से मिलने वाले किसानों के प्रतिनिधिमण्डल में गोपाल सिंह खुसरों, नारायण सिंह धु्रर्वे, रतन लाल साहू, धीरता राम साहू, ज्ञानूक राम साहू, रामखिलावन साहू, नरेश साहू, गहूत राम साहू, सुखदेव साहू, तीजराम साहू, चिन्ता राम धु्रर्वे, बुधराम पटेल, कृष्णा साहू, प्रेमसिंह, मोतीराम धु्रर्वे, बसंती राम, छन्नु राम, जेगरू साहू, जयकरण साहू, जगतारण साहू, साहेबलाल साहू, रामचरण ध्रुर्वे, शिवप्रसाद बंजारे आदि शामिल थे। 

240 हेक्टेयर क्षेत्र में होगी सिंचाई सुविधा उपलब्ध


  घठौला जलाशय योजना से क्षेत्र में खेती-किसानी की उन्नति का रास्ता खुलेगा। इससे 190 हेक्टेयर खरीफ एवं 50 हेक्टेयर रबी, कुला 240 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। क्षेत्र के किसानों ने अपने विधायक व प्रदेश के मंत्री श्री मोहम्मद अकबर से घठौला जलाशय योजना के लिए स्वीकृति दिलाने का आग्रह किया था। मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने इस मांग पर विशेष रूचि लेते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल तथा जल संसाधन मंत्री श्री रविन्द्र चौबे के साथ बैठक कर घठौला जलाशय योजना के लिए 12 करोड़ 61 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कराई।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad