हड़ताल पर बैठने थाने में सौंपा ज्ञापन
पिथौरा । बस संचालको द्वारा मनमानी करते हुए पिथौरा शहर के बाहर से ही सवारियों को उतार कर चले जाते हैं । पिथौरा में बस स्टैंड होने के बावजूद बस ऑपरेटर बसों को बस स्टैंड नहीं ले जाते है और तो और इसका विरोध करने पर सवारियों के साथ बस में बदतमीजी और अभद्र व्यवहार किया जाता है जिसका विरोध लगातार जनता के द्वारा भी किया जाता रहा है । आपको बता दें कि पिथौरा के समाज सेवी और पत्रकार मनदीप सिंह होरा के द्वारा पूर्व में मौखिक रूप से थाना पिथौरा के सामने मांग पुरी न होने तक धरना पर बैठने की चेतावनी दी गई जिस पर किसी तरह का प्रशासनिक ध्यानाकर्षण नहीं हुआ जिसके चलते मनदीप द्वारा थाने में ज्ञापन सौंप सूचना दी गई साथ ही ज्ञापन में 10 अप्रैल 2023 सोमवार से थाना के सामने धरना पर बैठने का निर्णय लिया गया है । उक्त धरना प्रदर्शन के समर्थन में पिथौरा के पत्रकार संगठन छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन पिथौरा सामने आई है ।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.