धूमधाम से निकाली गई श्री राम जी की शोभायात्रा। आकर्षण का केंद्र रहे हनुमान जी
सांकरा:- पिथौरा ब्लॉक के अंतर्गत आने वाला ग्राम पंचायत सांकरा में कल श्री राम की शोभा यात्रा बहुत ही धूमधाम से निकली। पिछले लगातार 4 वर्षों से सांकरा में माँ गौ माता सेवा समिति एवं सर्व हिन्दू समाज द्वारा शोभयात्रा निकाला जाता है । रेस्ट हाउस से प्रारंभ होकर भगवान श्री राम के मंदिर पर जाकर पूजा अर्जन के पश्चात डीजे के साथ झुमते नाचते हुए यह शोभायात्रा निकली इसमें सैकड़ों की संख्या में राम भक्त शामिल थे लड़कियां एवं महिलाओं ने भी जय श्री राम का नारा लगाकर शोभायात्रा में शामिल हुए शोभा यात्रा विभिन्न चौक चौराहों से होता हुआ सांकरा थाना के अंदर बने हनुमान मंदिर में समापन हुआ शोभा यात्रा के दौरान लोग झूमते नाचते जय श्री राम का नारा लगाते हुए एक ही नारा एक ही नाम जय श्रीराम जय श्रीराम कहते हुए शोभायात्रा में आगे बढ़ते रहे बीच-बीच में आतिशबाजी की जा रही थी आकर्षण का केंद्र आरंग से पहुंचे गोविंद रूपराम विश्राम हनुमान बनकर इस शोभायात्रा की और शोभा बढ़ा दी गोविंद रूपराम हुबहु हनुमान का रूप धारण किए हुए थे कई लोग सेल्फी लेकर एवं प्रणाम कर आशीर्वाद ले रहे थे उनके द्वारा भी जय श्री राम का नारा बीच-बीच में लगाया जा रहा था पूरा साकरा भगवामय हो गया था।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.