Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, May 21, 2023

राजीव गांधी के किसान न्याय योजना बनी किसानों की संजीवनी-विभा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने किया किसानों को समृद्ध-विभा मुख्यमंत्री की नीतियों से हुए प्रभावित लौटे किसानी की ओर-विभा मुख्यमंत्री की नीतियों से फ़सल चक्र को मिला बढ़ावा-विभा*

 डोंगरगांव


राजीव गांधी के किसान न्याय योजना बनी किसानों की संजीवनी-विभा



छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने किया किसानों को समृद्ध-विभा

मुख्यमंत्री की नीतियों से हुए प्रभावित लौटे किसानी की ओर-विभा

मुख्यमंत्री की नीतियों से फ़सल चक्र को मिला बढ़ावा-विभा*

डोंगरगाँव भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए श्रीमती विभा साहू प्रदेश महासचिव महिला कांग्रेस ने कहा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में रहने वाले हितग्राहियों को 2023-24 की  पहली किस्त प्रदान किया। श्रीमती साहू ने इस वर्ष से प्रति एकड़ 15-20 क्विंटल धान की ख़रीदी का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री को बधाई देते हुए कहा वर्ष 2019 से इस योजना को लागू करने का उद्देश्य किसानों को आर्थिक रूप से समृद्ध करना व फ़सल चक्र को बढ़ावा देना है। छत्तीसगढ़ राज्य देश का प्रथम राज्य है जिसके संवेदनशील मुख्यमंत्री जिन्होंने किसान मज़दूर महिला युवा एवं सभी वर्गों का ध्यान रखते हुए नयी- नयी नीतियों व योजनाओं का विस्तार किया।  श्रीमती साहू ने कहा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की राजीव गांधी  किसान न्याय योजना किसानों के लिए संजीवनी साबित हुई है। पहले जहाँ किसान खेती-किसानी की लागत से परेशान होकर किसानी छोड़ रहे थे वहीं भूपेश बघेल की नीतियों से प्रभावित होकर लोग-खेती किसानी की ओर लौटे है। साथ ही फसलों के विविधीकरण की ओर जागरूक हुए है व कई प्रकार के फ़सलों का लाभ ले रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार भूमिहीन कृषि मज़दूरों को आर्थिक रूप से संबल देने के उद्देश्य से राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन मज़दूर किसान न्याय योजना का शुभारंभ 2021-22 से की गई  है वहीं शहरी इलाकों में रहने वाले कृषि मज़दूर के लिए भी उन्होंने 25 मार्च 2022 को राजीव गांधी नगरीय भूमिहीन कृषि मज़दूर न्याय योजना का शुभारंभ किया गया । श्रीमती साहू ने कहा भरोसे का सम्मेलन दुर्ग ज़िले के पाटन में न्याय की राशि 2028. 92 करोड़ रुपये किसानों और ग्रामीणों एवं कृषि मज़दूरों के खाते में वितरण किया गया। जिसमें राजीव गांधी के साथ न्याय योजना के तहत 24.52 लाख किसानों के खातों में 1894.93 करोड़ रुपये, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मज़दूर न्याय योजना के तहत 5 लाख ,63 हजार ,576 हितग्राहियों को पहली किस्त के रूप में 11 करोड़ 71 लाख, 52 हजार रुपये की राशि दी गई। गोधन न्याय योजना के तहत पशुपालकों,  गौठान समितियों व स्व सहायता समूहों को 13.57 करोड़ रुपये प्रदान किये गये । राजीव यह मतदान के क्लब के युवाओं को क्लब के 13 ज़िलों के 3,085 क्लबों को 7.71  करोड़ रुपयों का वितरण किया गया।


सी एन आई न्यूज़ डोंगरगांव से संतोष सहारे की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad