राज्य सरकार ने धान का समर्थन मूल्य 1740 से बढ़ाकर 2500 और 2500 से बढ़ाकर 2800 रूपए किया
जहां पहले 07 प्रकार की वनोपज खरीदी होती थी वहां आज 65 प्रकार के वनोपज की हो रही खरीदी
तेंदूपत्ता प्रतिमानक बोरा 2500 से बढ़ाकर 4000 और महुआ का 17 रूपए प्रति किलो से बढ़ाकर 33 रूपए प्रतिकिलो किया
कवर्धा, 24 मई 2023। प्रदेश के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, विधि विधायी तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री व कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि छत्तीसगढ़ में किसानों और वनोपज संग्राहक कार्यो में लगे परिवारों के आय दोगुनी करने में छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य बन गया है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने धान का समर्थन मूल्य 1740 से बढ़ाकर 2500 और 2500 से बढ़ाकर 2800 रूपए किया है। खरीफ सीजन 2023-24 में प्रति एकड़ 15 क्विंटल से बढ़ाकर 20 क्विंटल और 2800 रूपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की जाएगी। उन्होंने कहा है कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना ने किसानों के लिए विकास का द्वार खोल दिया है। इस योजना के तहत 2020 से 2022 तक किसानों को 16 हजार 415 करोड़ की इनपुट राशि बैंक खातों में भुगतान किया गया। उन्होंने किसानों को बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य वनोपज खरीदी करने में देश में कीर्तिमान स्थापित किया है।
CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट






















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.