Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, May 25, 2023

कलेक्टर ने वनांचल ग्राम रेंगाखार में आयोजित दिव्यांग शिविर का किया अवलोकन

 



कवर्धा, 25 मई 2023। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे के विशेष पहल पर जिले में दिव्यांगजनों को शासन की योजनाओं का लाभ मिल सके, इसके लिए विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में दिव्यंगजनों का प्रमाणीकरण, नवीनीकरण, एंव यूडी आईडी कार्ड पंजीयन, आधार कार्ड, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड और 18 वर्ष पूर्ण कर चुके दिव्यांगजनों का मतदाता परिचय पत्र बनाया जा रहा है। इसके अलावा दिव्यांगजनों को विशेष स्वास्थ्य परीक्षण भी कराए जा रहे है। कलेक्टर श्री महोबे ने आज वनांचल ग्राम रेंगाखार के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में आयोजित दिव्यांगजनों के विशेष स्वास्थ्य शिविर का अवलोकन किया और वहां आए सभी दिव्यांगजनों से चर्चा की। कलेक्टर के साथ जिला पंचायत सीईओ ने भी शिविर का अवलोकन किया। शिविर में समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक श्रीमती अभिलाषा पण्डा विशेष रूप से उपस्थित थे।

वनांचल ग्राम रेंगाखार में आयोजित शिविर में जिसमें कुल 373 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया।  अस्थि बाधित के 155,  श्रवण बाधित के 32, दृष्टि बाधित 45, मानसिक रूप से अविकसित 17 दिव्यांगजनो का प्रमाणीकरण, नवीनीकरण एवं 32 दिव्यांगजनो का यूडीआईडी कार्ड के लिए पंजीयन किया गया। इसी प्रकार 02 दिव्यांगजनो का राशन कार्ड, मतदाता परिचय पत्र 04 एवं 19 दिव्यांगजनो का आधार कार्ड एवं आयुष्मान कार्ड के लिए 67हितग्राहियों का पंजीयन किया गया। इस प्रकार शासन की विभिन्न योजनांतर्गत कुल 373 दिव्यांगजनो को लाभान्वित किया गया।

कलेक्टर ने समाज कल्याण विभाग के अधिकारी को शिविर में उपचार कराने आए सभी मरीजों का रिकार्ड रखने के निर्देश दिए। खासकर गंभीर बीमारियों से पीड़ित व्यक्तियों का नाम, उनके निवास स्थान, बीमारी का स्वरूप, उनके संपर्क नम्बर और उपचार के दौरान क्या-क्या जांच हुई उनका रिकार्ड रखने कहा गया है, ताकि उपचार योग्य मरीजों को सही इलाज हो सके। कलेक्टर ने ऐसे गंभीर मरीजों का आयुष्मान कार्ड बनाने कहा है, ताकि उनका सफल उपचार करने में आसानी हो।


दिव्यांगजनों के अलावा सामान्य मरीज भी अपने इलाज कराने आ रहे है


दिव्यांगजनों के लिए आयोजित विशेष शिविर में दिव्यांगजनों के अलावा सामान्य मरीज भी अपने इलाज कराने आ रहे है। इस शिविर में अस्थि बाधित, मनोरोग, शिशु रोग और नेत्र चिकित्सको द्वारा विशेष उपचार किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजनो को शासन की योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए 16 मई से 08 जून तक चार विकासखंडों के 8 स्थानों पर शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर के माध्यम से समाज कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, खाद्य विभाग, निर्वाचन एवं अन्य विभागों की महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad