Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, June 17, 2023

सफलता की कहानी शाकम्बरी स्व सहायता समुह की महिलाओं को सुराजी ग्राम योजनान्तर्गत हुआ 1 लाख 10 हजार रुपय का हुआ लाभ अबतक 82 हजार रूपये के खाद का कर चुके है विक्रय

 सफलता की कहानी


शाकम्बरी स्व सहायता समुह की महिलाओं को  सुराजी ग्राम योजनान्तर्गत हुआ 1 लाख 10 हजार  रुपय का हुआ लाभ 



अबतक 82 हजार रूपये के खाद का कर चुके है विक्रय


 खैरागढ़, 17 जून 2023/

नव गठित जिला खैरागढ़ – छुईखदान - गंडई में स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं वर्मी कंपोस्ट खाद बनाकर जहां खुद की आर्थिक स्थिति को सुधारने में जुटी हैं तो वही दूसरों को स्वरोजगार के लिए आईना भी दिखा रही हैं। ये महिलाएं जिले में जहां एक ओर ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत बना रही है वहीं दूसरी ओर महिला सशक्तीकरण की नई नई इबारत लिख रही हैं।



इसी कड़ी में विकासखण्ड छुईखदान के ग्राम मानपुर पहाडी की शाकम्बरी स्व सहायता समुह  की महिलाएं शासन की महत्वाकांक्षी योजना ’’सुराजी ग्राम योजनान्तर्गत’’ ग्राम में स्थापित आदर्श गौठान में ’’नरवा, गरवा, घुरवा, बारी ऐला बचाना है संगवारी’’ इन पंक्तियों को चरितार्थ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। इनके द्वारा अब तक कुल 105.20 क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट का उत्पादन किया जा चुका है। जिसमें से 82 हजार रूपये के  खाद का विक्रय व 97 क्विंटल सुपर कम्पोस्ट का उत्पादन अब तक कर चुके है। 

 शाकम्बरी स्व सहायता समुह  की महिलाओं ने  51 क्विंटल सुपर कम्पोस्ट पर 30 हजार 600 रुपय की राशि अर्जित कर स्वयं के लिए अतिरिक्त आय का सृजन किया है जिससे इन्हे लगभग 1 लाख 10 हजार रुपय का लाभ हुआ है। समूह की महिलाओं ने बताया कि समूह गठन के कुछ माह बाद हम सब स्वरोजगार से जुड़ने के बारे में सोचे तो घरवालों ने भी हमारा हौसला बढ़ाया था सहयोग किए।


आजीविकामूलक गतिविधि पर जोर

 जिले के सभी ग्राम पंचायतों में शत प्रतिशत गोठान के निर्माण की दिशा में तेजी से कार्य किये जा रहे हैं। जिला कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने गोधन न्याय योजना के तहत सभी गोठानों में गोबर खरीदी के निर्देश दिए हैं। जिले के गोठानों में आजीविकामूलक गतिविधि संचालित होने से समूह की महिलाओं में उत्साह एवं खुशी है। वर्मी कंपोस्ट निर्माण, सामुदायिक बाड़ी, मत्स्य पालन, मुर्गीपालन, बटेरपालन, बकरीपालन, मशरूम उत्पादन, अगरबत्ती, चंदन निर्माण, पापड़, बड़ी, आचार सहित विभिन्ना उत्पादों का निर्माण किया जा रहा है।

 इस प्रकार शासन की महत्वाकांक्षी ग्राम सुराजी योजना ग्रामीण परिवेश में निवासरत स्व सहायता समूह की महिलाओं के सामाजिक एवं आर्थिक उन्नयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है । शासन की योजना से उन्हें आर्थिक लाभ हुआ है जिसके लिए वो माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को धन्यवाद देती है, जिनके कारण वे आज गौठान से रोजगार और आय प्राप्त करके आत्मनिर्भर बन पाई है।


सीएनआई न्यूज़ खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad