सामुहिक मंत्रोच्चार के साथ साहू समाज युवाप्रकोष्ठ राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप साहू के जन्मदिन मनाया
चारामा, कांकेर। छत्तीसगढ़ शासन तेलघानी बोर्ड अध्यक्ष एवं तैलिक साहू महासभा के राष्ट्रीय युवाप्रकोष्ठ अध्यक्ष संदीप साहू के जन्मदिन पर नगर चारामा में साहू समाज के साथियों द्वारा विभिन्न आयोजन किया।जिसमें सामुहिक रूप से भगवान श्री राम स्तुति, हनुमान चालीसा ,महामृत्युंजय ,गायत्री मंत्र उच्चारण करते हुए उजव्वल भविष्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना किया गया।
शासकीय रानी दुर्गावती सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चारामा में मरीजों को फल,बिस्किट वितरण किया गया।नगर के नदिया किनारे फलदार पौधा रोपण कर संरक्षण का संकल्प लिया गया।आईटी प्रकोष्ठ प्रदेश संगठन सचिव धर्मेन्द्र कुमार साहू ने बताया कि तैलिक साहू महासभा के राष्ट्रीय युवाप्रकोष्ठ अध्यक्ष संदीप साहू हमारे समाज में युवाओं के प्रेरणास्त्रोत और मार्गदर्शक है।युवाओं के कैरियर से सम्बंधित विभिन्न गतिविधियों का सफल आयोजन के साथ साथ समाज मे युवाओं को बढ़ावा देने में मुख्य भागीदारी निभा रहे हैं। युवाओं को स्वरोजगार कर सशक्त बनाने मे सहयोग किये हैं। इस अवसर पर प्रमुख रूप से साहू समाज प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष उत्तम साहू,आईटी प्रकोष्ठ प्रदेश संगठन सचिव धर्मेंद्र कुमार साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष शिल्पा साहू, प्रदेश संयुक्त सचिव बोधन साहू, भामिनी साहू, युक्ति साहू,मंजू साहू,राममिलन साहू, तहसील संयोजक चारामा हेमंत साहू,तहसील संयोजक कांकेर रोशन साहू, ललित साहू, प्रतीक साहू, भूषण साहू सहित सभी स्वजातीय बन्धुजन शामिल रहे।
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.