पुत्र ने अपने पिता की हत्या कर दी, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
कोरबा जिले के कोरबी चौकी अंतर्गत नवापारी पंडरीपानी निवासी रुपसिंह उर्रे की हत्या का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। मृतक को मौत के घाट उतारने वाला कोई और नहीं बल्की उसका ही पुत्र निकला जिसने पिता की हत्या इस कारण कर दी थी,क्योंकि वो अक्सर घर पर किसी न किसी बात को लेकर विवाद और गाली गलौच किया करता था।
घटना दिनांक 14 जून को भी रुपसिंह ने ऐसा ही कुछ किया जिससे पुत्र संतराम आक्रोशित हो उठा और घर पर रखे फावड़े से पिता पर ताबड़तोड़ हमला कर मौत के घाट उतार दिया। साक्ष्य छिपाने की मंशा से पिता के शव को गांव के पुलिया के पास छोड़ दिया। वारदात में उपयोग किए हुए हथियार व खून से सने कपड़ों को ठिकाने लगा दिया था। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कुबूल कर लिया जिसकी निशानदेही पर फावड़ा और सब्बल सहित खून से सने कपड़ों को बरामद कर लिया गया है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.