भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के 24वें स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर किया गया बच्चों को ज़रूरत की सामग्री का वितरण....!
भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के 24वें स्थापना दिवस के अवसर पर नगर पालिक निगम चिरमिरी शहर के हिरागिरी सड़क दफाई के प्राथमिक शाला स्कूल में बच्चों को उनके ज़रूरत संबंधित सामग्रियों का वितरण किया गया, बच्चों को पेन, पानी बॉटल, बिस्किट एवं चॉकलेट वितरण किया गया, जिसके बाद बच्चों के चेहरे पर खुशी से प्रफुल्लित मुस्कान देखी गई।
इस कार्यक्रम में भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष महेश प्रसाद, प्रदेश महासचिव सत्येन्द्र सोनी, जिला कोरिया के जिलाध्यक्ष सावन कुमार, जिला मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर के जिला अध्यक्ष आनंद शर्मा एवं अन्य सदस्य उपस्थित हुए।
*CNI न्यूज़ से साहिल अंसारी की रिपोर्ट*
बैकुंठपुर,कोरिया,एमसीबी छत्तीसगढ़


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.