राज्य सरकार की न्याय योजनाओं से किसानों, पशुपालकों और खेतिहर मजदूरों की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई-श्री मोहम्मद अकबर
कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने ग्रामवासियों से की भेंट मुलाकात
कवर्धा, 18 जुलाई 2023। प्रदेश के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, विधि विधायी तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री व कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर अपने एक दिवसीय कबीरधाम प्रवास के दौरान बोड़ला विकासखंड के ग्राम खंडसरा, कबराटोला, खड़ौदाखुर्द, तरेगांव मैदान, नेउरगांव कला और ग्राम बघर्रा में आयोजित जनचौपाल कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने ग्रामीणों से चर्चा करते हुए किसानों, ग्रामीणों, भूमिहीन श्रमिक मजदूरों, महिलाओं से सीधा संवाद किया और गांव तथा क्षेत्र विकास की दिशा में ग्रामीणों से सुझाव भी मांगे। उन्होंने राज्य सरकार की फ्लैगशीप योजनाओं का फीडबैक भी लिया। मंत्री श्री अकबर ने ग्राम पंचायत तरेगांव मैदान में मां महामाया मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना की। उन्होंने माता महामाया का आशीर्वाद लेकर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।
कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य में न्याय योजनाओं के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और खेतिहर मजदूरों को आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है। शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से करोडों़ रुपए की राशि लोगों की जेब में डाली गई है। जिसके कारण खेत-खलिहानों से लेकर उद्योगों तथा बाजारों में खुशहाली है। उन्होंने बताया कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत सभी खरीफ फसलों उद्यानिकी, वृक्षारोपण, कोदो, कुटकी, रागी फसल लेने वाले किसानों को इनपुट सब्सिडी दी जा रही है। मंत्री श्री अकबर ने बताया कि राज्य के किसानों पर बकाया कृषि ऋण और सिंचाई कर माफ किया गया है। साथ ही किसानों के लिए मुफ्त और रियायती दरों पर बिजली देकर बड़ी राहत दी गई है। इस असवर पर जनपद उपाध्यक्ष श्री सनत जायसवाल, श्री पीतांबर वर्मा, कृषि उपज मंडी अध्यक्ष श्री नीलकंठ साहू, उपाध्यक्ष श्री चोवाराम साहू, जनपद सदस्य श्री सूरज वर्मा, हीरा कोसले, श्री आनंद चंद्रवंशी, श्री राधे जायसवाल सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं ग्रामीण उपस्थित थे।
किसानों को उपज का मिल रहा सही दाम-मंत्री श्री अकबर
मंत्री श्री अकबर ने कहा कि इस वर्ष सरकार ने 1 करोड़ 10 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की है। किसानों को उनके उपज का सही दाम दिया जा रहा हैै। उन्होंने किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने विधानसभा के दौरान धान विक्रय की सीमा प्रति एकड़ 15 क्विंटल से बढ़ाकर 20 क्विंटल करने की घोषणा की है, इसका सीधा लाभ प्रदेश के किसानों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की न्याय योजनाओं ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है और इससे प्रदेश के सभी वर्गों में समृध्दि और खुशहाली आई है।
कबीरधाम जिला लगातार विकास की ओर हो रहा अग्रसर
मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं से कबीरधाम जिला लगातार विकास की ओर अग्रसर है। इन चार सालों में वनांचल से लेकर शहर तक योजनाओं का क्रियान्वयन के साथ विभिन्न निर्माण कार्य भी किए गए है। कवर्धा शहर में प्रदेश की राजधानी से मध्यप्रदेश को जोड़ने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग के सकरी नदी में महज 9 महीने में ही पुल का निर्माण कार्य पूरा किया गया।
CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.