Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, July 19, 2023

घंसौर पुलिस ने 24 घण्टे के अंदर अपहृत नाबालिक बालिका के साथ दुष्कर्म व हत्या के आरोपी को किया गिरफ्तार

 जिला सिवनी मध्यप्रदेश

घंसौर पुलिस ने 24 घण्टे के अंदर अपहृत नाबालिक बालिका के साथ दुष्कर्म व हत्या के आरोपी को किया गिरफ्तार


सी एन आई न्यूज/सिवनी। दिनांक 16/07/2023 को ग्राम साल्हेपानी थाना घंसौर की प्रार्थिया ने इस आशय कि रिपोर्ट लेख करायी कि दिनांक 15/07/2023 को शाम करीब 06:30 बजे उसके घर में सर्प निकला था तो उसने उसकी 08 वर्षीय लडकी को उसके नाना को घर बुलाने भेजी थी। वह थोड़ी देर में नाना को बुलाये बगैर आ गयी थी तो उसने पुनः उसकी लड़की को उसके नाना को बुलाने भेजी तो वह घर वापस नहीं आयी, की रिपोर्ट पर थाना घंसौर में अपराध क्रमांक 232/23 धारा 363 ताहि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

उक्त सूचना की प्राप्ति पर प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक सिवनी रामजी श्रीवास्तव के निर्देशन में एवं एसडीओपी अनिल कुमार मंडराह के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी घंसौर को अपहृत बालिका एवं अज्ञात आरोपी की पतासाजी हेतु निर्देशित किया गया।

थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर टीम द्वारा अपहृत बालिका एवं अज्ञात आरोपी के पतासाजी के प्रयास किये गये। तलाश करने मे ग्रामीणों ने भी सहयोग किया। दिनांक 17/07/2023 को बालिका की तलाश करने पर ग्राम साल्हेपानी के जंगल में बालिका का शव मिला। पुलिस एवं एफ.एस.एल. टीम द्वारा साक्ष्य संकलित किये गये एवं शव का पी.एम. कराया गया। जिला मुख्यालय से बुलाये गये डाग द्वारा सर्च किया गया। सर्च के दौरान डाग ग्राम साल्हेपानी के प्रीतम उड़के के घर के अंदर पहुँचा।

विवेचना में आये साक्ष्यों के आधार पर ग्राम साल्हेपानी निवासी प्रीतम पिता सोनू उइके उम्र 28 साल को संदेह के आधार पर पुलिस हिरासत में लेकर सघन पूछताछ की गई। संदेही प्रीतम उइके ने पूछताछ में बताया कि ग्राम साल्हेपानी की 08 वर्षीय बालिका के घर सांप निकलने से वह अपने नाना को बुलाने गांव में गई थी, बालिका के नाना के घर के पहले उसका घर होने से बालिका को अकेला देखकर उसने अपने घर बुलाकर बालिका को बहला फुसलाकर स्कूल के पीछे के रास्ते पंसारी के खेत पर जंगल के किनारे ले जाकर बालिका के साथ दुष्कर्म किया। बालिका के चिल्लाने के कारण उसका मुंह गला दबाकर उसकी हत्या कर जंगल में लगी तार फेंसिंग के उस पार झाड़ियों में बालिका के शव को फेंक दिया और अपने घर वापस आ गया।

प्रकरण में आये साक्ष्यों एवं मृतिका के पी.एम. रिपोर्ट के आधार पर प्रकरण में 376, 376ab, 302, 201 भादवि, 4, 5m, 6 पॉक्सो एक्ट का इजाफा किया गया एवं आरोपी प्रीतम उइके को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया, जहाँ से आरोपी को ज्युडीशियल रिमाण्ड पर भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी – प्रीतम पिता सोनू उइके उम्र 28 साल निवासी ग्राम साल्हेपानी थाना घंसौर ।

सराहनीय कार्य – थाना प्रभारी घंसौर चैनसिंह उइके, उनि सुनील कोलारे, उनि मुकेश डेहरिया, सउनि कबीरदास इनवाती, आर. 599 पंकज पाटस्कर, आर. 510 युनूस, आर. 683 मनोज पारधी, आर. 684 संजय मानकर, आर. 672 राजा पवार, थाना प्रभारी धनौरा ईश्वरी पटले व टीम, डाँग स्काट टीम सिवनी की सराहनीय भूमिका रही है।       छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad