सर्व सेन नाई समाज के जिला अध्यक्ष का प्रथम नगर आगमन पर भव्य स्वागत सम्मान
राजनांदगांव _आज दिनांक 29.07.2023 को ग्राम घुमका मे सर्व नाई सेन समाज का बैठक का आयोजन किया गया जिसमें सर्व प्रथम संत शिरोमणी सेन जी महाराज की आरती पूजन किया उसके पश्चात सभी अतिथियों का स्वागत सम्मान और जिला अध्यक्ष को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया ।उसके बाद ब्लाक गठन हेतू रखे गए मुख्य बिंदु पर चर्चा परिचर्चा प्रारंभ किया गया जिसमे जिला सर्व सेन नाई समाज के जिला अध्यक्ष श्री शेष नारायण शांडिल्य जी एवं उनकी कार्यकारणी के सदस्य गण उपस्थित हुये राजनांदगाव ब्लाक को तीन भाग मे बाट कर समाज को दिशा देने हेतु ब्लाक प्रमुखो को जिम्मेदारी दिया गया हैं..
आज के कार्यक्रम मे जिला अध्यक्ष का प्रथम नगर आगमन पर स्वागत सम्मान किया गया। सभी नाई भाइयो को एक साथ एक मंच पर आना होगा और हम सब को मिलकर हमारे सर्व सेन नाई समाज को प्रत्येक क्षेत्र मे आगे बढ़ने के लिये प्रयास करना हैं संगठन को मजबूत करने के लिये सर्व प्रथम परिवारिक सर्वे करना होगा आर्थिक समाजिक रूचि और आवश्कतानुसार संकल्पबद्ध हो कर काम करना होगा राजनांदगाव को तीन ब्लॉक मे बांटा गया
(1) शहर राजनांदगाव (2) ग्रामीण घुमका (3) सुरगी सोमनी
को बनाया गया।
94 ग्राम पंचायत और 1649 गांव हैं इसी प्रकार सर्व सेन समाज द्वारा तय किया गया।
विशेष रूप से हमारे जिला अध्यक्ष शेषनारायण शाँडिल्य जी, लोकेश सेन जिला सचिव, भागवत श्रीवास जिला कोषाध्यक्ष, देवशरण सेन जिला संयोजक ,रोमनाथ श्रीवास (शिक्षक )कर्मचारी प्रकोष्ठ, गजराज सिंह भारतद्वाज जिला कार्यकारिणी सदस्य,अनूप श्रीवास शहर ब्लाक अध्यक्ष,ईश्वर श्रीवास जिला अध्यक्ष सेलून संघ, शेखर श्रीवास संरक्षक, धंन्नूलाल सेन मुख्य सलाहकार, बिहारी सेन संरक्षक,कौशल सेन संरक्षक, बाके लाल सेन संरक्षक, केशव राम सेन ब्लाक अध्यक्ष, सालिक राम भारतद्वाज, लव कुश सेन जिला कार्यकरणी सदस्य, शिव कुमार श्रीवास जिलायुवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष, तुलेश्वर सेन कर्मचारी प्रकोष्ठ, नोहर लाल कौशिक ब्लाक अध्यक्ष कार्यकरणी सदस्य, सूरज सेन,नीलकंठ सेन ,जिला कार्यकारिणी सदस्य,खोम लाल कौशिक, कौशल सेन, महेंद्र सेन, मिनेश्वर सेन, आदि सेन बंधुओ का ग्राम घुमका के कार्यक्रम मे सभी सदस्यो एवं पदाधिकारीयों का उपस्थिति रहा। कार्यक्रम का संचालन कर्मचारी अधिकारी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष तुलेश्वर कुमार सेन ने किया। उन्होंने अपने संचालन के दौरान समाज को सभी प्रकार के नशों से जैसे बीड़ी,सिगरेट,तंबाकू,गांजा,गुटखा,शराब ,जुआ सट्टा से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।समाज की चार बुराई फिजूल खर्ची,मुकदमे बाजी,नशा और अंधविश्वास से दूर रहने का अपील किया।उन पैसों से अपने बाल बच्चों को अच्छी शिक्षा,संस्कार और स्वास्थ्य,रोजगार देने की आवश्यकता बताया।
इसकी जानकारी जिला सेन समाज के मिडिया प्रभारी प्रेमलाल सेन ने दिया।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.