Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, July 30, 2023

पुरुषोत्तम मास में हुआ श्री लक्ष्मीनारायण भगवान का भव्य अभिषेक

 जिला सिवनी मध्यप्रदेश पुरुषोत्तम मास में हुआ श्री लक्ष्मीनारायण भगवान का भव्य अभिषेक


 पंडित अरिमर्दन तिवारी (गुल्लक) द्वारा 18 जुलाई से पुरुषोत्तम मास में प्रतिदिन श्रीमद्भागवत एवं पुरुषोत्तम मास की पावन कथा दोपहर 3 बजे से 4:30 बजे तक वाचन किया जा रहा है जिसे श्रवण करने माताएं बहनें भारी संख्या में श्री शिव हनुमान मंदिर गणेशगंज पहुंच रहीं हैं

 सी एन आई न्यूज/सिवनी लखनादौन गणेशगंज  पुरुषोत्तम मास की एकादशी शनिवार को थी। पुरुषोत्तम एकादशी के दिन श्रद्धालु उपवास रखकर व्रत करते हैं। शास्त्रों के आधार पर पुरुषोत्तम एकादशी का व्रत करने से अनंत गुना फल की प्राप्ति होती है क्योंकि यह तीन वर्ष में एक बार आती है। पुरुषोत्तम एकादशी के दिन उपवास रखने, दान करने से बिगड़े काम बन जाते हैं।

प्रत्येक तीसरे वर्ष पुरुषोत्तम मास में पड़ने वाली पुरुषोत्तमी एकादशी जिसे कमला या पद्मनी एकादशी भी कहते हैं जो इस बार 29 जुलाई, दिन शनिवार को थी। इस तिथि को भगवान श्रीकृष्ण ने उत्तम तिथियों में से एक कहा है। इस व्रत को करने से व्यक्ति के सुख, सौभाग्य में वृद्धि होती है और भगवान विष्णु के साथ श्रीमहालक्ष्मी जी की अनुकूल कृपा प्राप्त होती है।

कमला एकादशी का महत्व

शास्त्रों के अनुसार कमला एकादशी व्रत करने से संतान, यश और वैकुंठ की प्राप्ति होती है। इस दिन घर में जप करने का एक गुना, गौशाला में जप करने पर सौ गुना, पुण्य क्षेत्र तथा तीर्थ में हजारों गुना, तुलसी के समीप जप-तथा जनार्दन की पूजा करने से लाखों गुना, शिव तथा विष्णु के क्षेत्रों में करने से करोड़ों गुना फल प्राप्त होता है।


एकादशी पर हुआ भव्य अभिषेक

पद्मनी एकादशी के शुभ अवसर पर गणेशगंज के श्री शिव हनुमान मंदिर में पंडित अरिमर्दन तिवारी (गुल्लक) द्वारा भगवान श्री लक्ष्मीनारायण (लड्डू गोपाल) का पूरी विधि विधान से पूजन अर्चना कर पवित्र तुलसी से अभिषेक किया पश्चात आरती कर प्रसाद वितरण किया गया जिसमे गणेशगंज सहित आसपास के अन्य गांव की माताएं बहनें पूजन में शामिल हुईं ।

16 अगस्त को कथा का विराम एवं भंडारा

  ज्ञात हो 18 जुलाई से पुरुषोत्तम मास में प्रतिदिन श्रीमद्भागवत एवं पुरुषोत्तम मास की चल रही पावन कथा का विराम एवं भंडारा 16 अगस्त को संपन्न होगा।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad