रायपुर पुलिस
दिनांक 06.08.2023
*चाकू व तलवार के साथ 02 आरोपी गिरफ्तार*
दिनांक 06.01.2023 को थाना खमतराई पुलिस की टीम द्वारा थाना खमतराई क्षेत्रांतर्गत भनपुरी तिराहा पास हाथ में धारदार चाकू लेकर आम लोगांे को आतंकित करते *आरोपी सद्दाम हुसैन पिता मोह. रफीक उम्र 27 साल निवासी धनलक्ष्मी नगर भनपुरी खमतराई थाना खमतराई रायपुर* को गिरफ्तार कर उसके *कब्जे से अवैध रूप से रखें 01 नग धारदार चाकू जप्त* कर आरोपी के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 659/23 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।
इसी प्रकार थाना खमतराई क्षेत्रांतर्गत दम्मानी पेट्रोल पंप आटो स्टैण्ड भनपुरी चौक के पास हाथ में तलवार लेकर आम लोगांे को आतंकित करते *आरोपी अर्जुन सिंह उर्फ करण प्रताप सिंह पिता विजय प्रताप सिंह उम्र 23 साल निवासी मुक्तिधाम के सामने कविलाश नगर भनपुरी थाना खमतराई रायपुर* को गिरफ्तार कर उसके *कब्जे से अवैध रूप से रखें 01 नग तलवार जप्त* कर आरोपी के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 664/23 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.