टमाटर के दाम से बिगड़ा घर का बजट,कांग्रेस ने टमाटर प्रसादी वितरण कर जताया आक्रोश।
सी एन आइ न्यूज़-पुरुषोतम जोशी ।
रायपुर -ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में बुढा़तालाब स्थित बुढ़ेश्वर मंदिर में भोलेनाथ का दर्शन किया और आम जनता को टमाटर प्रसादी के रुप वितरित किया गया ।
प्रमोद दुबे ने कहा कि आम जनता
देश भर में बेतहाशा बढ़ती महंगाई से त्रस्त हो चुकी है ।
मंहगाई और बेरोजगारी दूर करने का वादा कर केन्द्र में भाजपा सरकार सत्ता में आने के बाद अपना वादा भूल गई हैं ।
कांग्रेस जनों द्वारा
यह प्रदर्शन कर आम जनता की वेदना केन्द्र सरकार तक पहुंचाने के लिए किया जा रहा है।
प्रदर्शन में सभापति प्रमोद दुबे,
शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गिरीश दुबे, प्रशांत ठेगडि़ मुन्ना मिश्रा, गौतम यादव, विष्णु राजपूत, नवीन चंद्राकर सहित बड़ी संख्या कांग्रेस जन उपस्थित रहे ।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.