Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, August 8, 2023

पुरानी विवाद को लेकर मारपीट करने वाले 03 व्यक्तियों के विरूद्ध की गई कार्यवाही



रायपुर पुलिस

दिनांक 07.08.23

*पुरानी विवाद को लेकर मारपीट करने वाले 03 व्यक्तियों के विरूद्ध की गई कार्यवाही*


*मारपीट का विडियो भी हुआ था वायरल*


  दिनांक 07.08.2023 को थाना पंडरी क्षेत्रांतर्गत बी.पी. विहार कालोनी के पास तीन व्यक्तियों द्वारा एक व्यक्ति को अश्लील गाली गलौच करते हुए मारपीट करने का विडियो वायरल हुआ था। मारपीट की वायरल विडियो को वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा गंभीरता पूर्वक लेते हुए प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी पंडरी को विडियो में दिख रहे व्यक्तियों की पतासाजी कर आवश्यक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया। जिस पर एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना पंडरी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना स्थल पर जाकर घटना के संबंध में आस-पास के लोगों से पूछताछ करते हुए विडियो में दिख रहे व्यक्तियों की पतासाजी करते हुए व्यक्तियों की पहचान 01. अकाश साल्वे उर्फ़ अक्कू पिता स्व. सुनील साल्वे उम्र 27 वर्ष निवासी गली न. 6 आकृति विहार अमलीडीह थाना न्यू राजेंद्र नगर रायपुर। 02. पप्पू साहू उर्फ़ अब्दुल्ला पिता स्व. हीरालाल साहू उम्र 23 वर्ष निवासी न्यू लक्ष्मी नगर मदरसा के पास मोवा थाना पंडरी रायपुर। 03. अजय पाल उर्फ़ अज्जू पिता लखन पाल उम्र 21 वर्ष निवासी रामलीला चौक खम्हारडीह थाना खम्हारडीह रायपुर के रूप में की गई। 


*टीम के सदस्यों द्वारा उक्त तीनों व्यक्तियों की पतासाजी कर पकड़कर तलाशी लेने के दौरान उनके पास 01 नग चाकू रखा होना पाया गया साथ ही पूछताछ करने पर उनके द्वारा पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट करना बताया गया।* 


*जिस पर उक्त तीनों आारोपियों के विरूद्ध थाना पंडरी में आर्म्स एक्ट के तहत एवं प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत् कार्यवाही की जा रहीं है।* 


*पप्पू साहू उर्फ़ अब्दुल्ला थाना पंडरी का हिस्ट्रीशीटर है, जिसके विरूद्ध माननीय न्यायालय द्वारा स्थायी वारंट जारी किया गया है, जिसकी तामिली भी की जा रहीं है।*

 

*गिरफ्तार आरोपी*


*01. अकाश साल्वे उर्फ़ अक्कू पिता स्व. सुनील साल्वे उम्र 27 वर्ष निवासी गली न. 6 आकृति विहार अमलीडीह थाना न्यू राजेंद्र नगर रायपुर।*

 

*02. पप्पू साहू उर्फ़ अब्दुल्ला पिता स्व. हीरालाल साहू उम्र 23 वर्ष निवासी न्यू लक्ष्मी नगर मदरसा के पास मोवा थाना पंडरी रायपुर।*

 

*03. अजय पाल उर्फ़ अज्जू पिता लखन पाल उम्र 21 वर्ष निवासी रामलीला चौक खम्हारडीह थाना खम्हारडीह रायपुर*

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad