Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, August 8, 2023

रायपुर पुलिस का नशे के विरूद्ध व्यापक जन जागरूकता अभियान ‘‘हैलो जिंदगी’’ के दौरान चोरी-छिपे हुक्का पिलाते ‘‘द सर्कल रेस्टोेरेंट‘‘ का संचालक दुर्गेश कुमार राउत गिरफ्तार



रायपुर पुलिस

दिनांक 07.08.2023

*रायपुर पुलिस का नशे के विरूद्ध व्यापक जन जागरूकता अभियान ‘‘हैलो जिंदगी’’ के दौरान चोरी-छिपे हुक्का पिलाते ‘‘द सर्कल रेस्टोेरेंट‘‘ का संचालक दुर्गेश कुमार राउत गिरफ्तार*


 विवरण - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत अग्रवाल द्वारा शासन के मंशानुसार तथा रायपुर पुलिस का नशे के विरूद्ध व्यापक जन-जागरूकता मुहिम ‘‘हैलो जिंदगी’’ के तहत् रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट को चोरी छिपे हुक्का पिलाने वालों सहित हुक्का से संबंधित सामग्रियों की बिक्री करने वालों की पतासाजी कर इस पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों सहित एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर इस संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है। 


इसी क्रम में दिनांक 06.08.2023 को थाना माना पुलिस की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना माना क्षेत्रांतर्गत पीटीएस चौक माना कैम्प स्थित द सर्कल रेस्टोरेंट में चोरी-छिपे हुक्का पिलाया जा रहा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा थाना प्रभारी माना को सूचना की तस्दीक कर आवश्यक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया। थाना प्रभारी माना के नेतृत्व में थाना माना पुलिस की टीम द्वारा उक्त रेस्टोरेंट में जाकर रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही के दौरान रेस्टोरेंट के संचालक दुर्गेश कुमार राउत द्वारा रेस्टोरेंट में चोरी-छिपे हुक्का पिलाना पाया गया। जिस पर रेस्टोरेंट के संचालक दुर्गेश कुमार राउत को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 04 नग हुक्का पॉट, हुक्का पाईप तथा हुक्का से संबंधित अन्य सामग्री जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना माना में अपराध क्रमांक 238/23 धारा 4 (क), 21(1) सिगरेट एवं अन्य तम्बाकू उत्पाद (विज्ञापन का प्रतिषेध और व्यापार तथा वाणिज्य उत्पादन प्रदाय और वितरण का विनिमय) अधिनियम 2003 एवं संशेधन अधिनियम 2023 पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया। 


*गिरफ्तार आरोपी - दुर्गेश कुमार राउत पिता नम्मो राम राउत उम्र 32 साल निवासी द सर्कल रेस्टोरेंट पीटीएस चौक माना कैम्प रायपुर।*

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad