डोंगरगांव
छात्राओं को छेड़छाड़ से बचाने भूपेश सरकार की अभिनव पहल विभा साहू
निर्भया कांड रोकने अब स्कूल बसों में लगेंगे पैनिक बटन
राजनांदगांव। प्रदेश महिला कांग्रेस की महासचिव एवं डोंगरगांव विधानसभा क्षेत्र की तेजतर्रार कांग्रेस नेत्री श्रीमती विभा साहू ने भूपेश सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ में यात्री बसों में महिलाओं एवं स्कूल बसों में विद्यार्थियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए निर्भया फ्रेमवर्क के अंतर्गत सभी स्कूल बसों में पैनिक बटन लगाने के निर्णय को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व क्रांतिकारी कदम बताते हुए इस फैसले का स्वागत किया है। इससे अब प्रदेश में महिलाओं और स्कूली छात्राओं पर होने वाले अपराधों में कमी आएगी।
उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की संवेदनशील सरकार के नेतृत्व में प्रदेश के सभी वर्ग के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। आज भूपेश सरकार द्वारा लिए गए निर्णय से यह साबित हो गया है कि कांग्रेस की महिलाओं और बहन-बेटियों की सुरक्षा कर सकती है। आज राजधानी में मुख्यमंत्री निवास में हुई बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार अब व्हीकल ट्रैकिंग सॉफ्टवेयर के माध्यम से गाडिय़ों की ट्रैकिंग की जाएगी। पैनिक बटन लगने से बस में किसी प्रकार की दुर्घटना, छेड़छाड़ होने पर पैनिक बटन दबाने से तुरंत निर्भया कमांड सेंटर और पुलिस विभाग के डायल 112 को सूचना मिल जाएगी। इसके साथ ही बसों का लोकेशन, स्पीड आदि का भी पता चलता रहेगा। इससे बसें नियंत्रित गति से चलेंगी, जिससे हादसे की आशंका भी कम हो जाएगी।
कांग्रेस नेत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा राजधानी रायपुर स्थित निवास कार्यालय से आज परिवहन विभाग की महत्वपूर्ण परियोजनाओं का वर्चुअल शुभारंभ किया, जिसमें महिला सुरक्षा हेतु निर्भया कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (जीपीएस) शामिल है। इस व्यवस्था के शुरू होने से जनता को किसी तरह के खतरे तथा अनहोनी से निपटने में काफी सहूलियत होगी। बसों में पैनिक बटन और जीपीएस के लगने से बसों की पल-पल की जानकारी मिलेगी। नवीन व्यवस्था के तहत स्कूल बस के रूट में भी मैप रहेगा, ताकि स्कूल बस यदि बच्चों को लेकर निर्धारित रूट के अलावा कहीं जाए तो ऑटोमैटिक अलर्ट आ जाये। इसके लिए कंट्रोल रूम में शिफ्ट के हिसाब से चार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी, जो लगातार सभी बस को मॉनिटर करते रहेंगे और इमरजेंसी की स्थिति में पुलिस विभाग को सूचित करेंगे। दुर्घटना की तुरंत लगेगी जानकारी
श्रीमती साहू ने जानकारी दी कि पैनिक बटन लगने से दुर्घटना या कोई समस्या होने पर बस में सवार यात्री पैनिक बटन को दबाएंगे। बटन के दबते ही पुलिस कंट्रोल रूम व परिवहन कंट्रोल रूम को जानकारी मिलेगी और नजदीकी पुलिस थाने के कर्मचारी तुरंत बस तक पहुंचकर यात्रियों की मदद करेंगे। दिल्ली में हुए निर्भया प्रकरण के बाद से ही छत्तीसगढ़ में निर्भया फण्ड के अंतर्गत सभी यात्री वाहनों को ट्रैक करने के लिए यात्री वाहनों में जीपीएस लगवा कर व्हीकल ट्रैकिंग प्लेटफार्म के माध्यम से ट्रैकिंग करने का निर्णय लिया गया। व्हीकल ट्रैकिंग सॉफ्टवेर को चिप्स के माध्यम से बनाया गया है और समस्त गाड़ी के लाइव ट्रैकिंग देखने और त्वरित कार्यवाही करने के लिए सिविल लाइंस रायपुर में स्थित डायल 112 भवन में ही कमांड और कंट्रोल सेंटर भी बनाया गया है।
सी एन आई न्यूज़ डोंगरगांव से संतोष सहारे की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.